back to top

भगवान राम सूर्य के उपासक थे, सौर ऊर्जा से सुसज्जित हो रही अयोध्या-ऊर्जा मंत्री

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार को अयोध्या धाम पहुंचकर ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्त्रोत विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और सर्किट हाउस सभागार में कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भगवान राम सूर्य के उपासक थे, इसीलिए सौर ऊर्जा से अयोध्या को सुसज्जित करने का काम अतिरिक्त ऊर्जा विभाग ने किया है।

अयोध्या को उत्तर प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाने का निर्णय लिया गया था, उस दिशा में काफी काम अयोध्या में हो चुका है। उन्होंने कहा कि 40 मेगावाट का सोलर प्लांट सरायरासी गांव में लगाया जा रहा है। 15 मेगावाट का प्लांट बनकर तैयार हो चुका है, उसके उद्घाटन की स्थिति में आ चुके हैं, उसी के साथ 98 सरकारी भवनों पर भी 3.2 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जा रहा। शहर में हजारों सोलर स्ट्रीट लाईट लगाई जा रही है, लगभग 2500 सोलर स्ट्रीट लगाई जा चुकी है, हाई मास्ट लाइट लगाई गई है, 600 स्मार्ट स्ट्रीट लाइट भी लगाई जा रही है, सबसे आकर्षक है कि चौराहों पर 40 सोलर ट्री लगाए जा चुके हैं।

इसी प्रकार ऊर्जा विभाग द्वारा अयोध्या धाम की निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी 33केवी, 11केवी और एलटी लाइनों को भूमिगत किया गया है। तीन पावर परिवर्तकों, 67 नए विद्युत वितरण परिवर्तको की क्षमता वृद्धि की गई है। बैठक में मौजूद पावर कापोर्रेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल ने कहा कि अयोध्या धाम में जो भी कार्य हो रहे हैं, सभी शत-प्रतिशत मानक के अनुरूप होने चाहिए। इसमें जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की फीडर वार जवाबदेही तय हो। पूरे जनपद में ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग नहीं रहनी चाहिए। जर्जर तारों को बदलने के कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। ट्रांसफार्मर जले या क्षतिग्रस्त न हो इसके लिए उनके रख रखाव व अनुरक्षण पर पूरी सजगता रखी जाए। मानकों का पालन किया जाए और ट्रॉली ट्रांसफार्मर भी पर्याप्त संख्या में रखें और साथ ही पर्याप्त गैंग एवं आवश्यक सामग्री रखी जाए। बैठक के दौरान अध्यक्ष आशीष गोयल, निदेशक वितरण डीडी द्विवेदी, मुख्य अभियंता अयोध्या, अधीक्षण अभियंता एवं स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली: मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार किया गया

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। एक...

सीएम योगी बोले-भारत-अमेरिका टैरिफ समझौते से निर्यात अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।शनिवार...

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम की तैयारी, डीजीपी ने लखनऊ में दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन

लखनऊ। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में शुक्रवार को...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...