बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया
लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक झूले लाल महोत्सव बहुत ही धूम धाम से मनाया गया भगवान झूलेलाल की आरती पूजन के बाद भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुखी कन्हैया लाल चंदवानी संतोष हिरवानी नवीन केवल रामानी रितेश मेघानी रितेश मोटवानी सुनील साडेजा ने संयुक्त रूप बताया कि शुभम् सिटी में आज जयंती का महोत्सव डोल नगाड़ों के साथ डांडिया नृत्य करते हुए मनाया गया। भगवान झूलेलाल जी आरती पूजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया पंचायत के मुखी कन्हैयालाल चांदवानी संतोष हिरवानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल जयंती 20 मार्च को धूम धाम से मनाई जाएगी सिन्धी समाज इस दिन के लिए उत्साहित रहते हैं इस खास दिन पर भव्य शोभा यात्रा सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों से निकाली जाएगी।





