back to top

मुझे थोड़ा संयम बरतने की जरूरत: लोकेश राहुल

नार्थसाउंड: भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल मानते हैं कि तकनीक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें रन जुटाने के लिए थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अर्धशतक और पिछले साल इंग्लैंड में 149 रन के अलावा राहुल ने 2018 के शुरू के बाद से लंबे प्रारूप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे मुकाबल में राहुल ने अच्छी शुरूआत के बाद भी विकेट गंवा दिया। उन्होंने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, तकनीक और बाकी सब कुछ को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है, जब आप रन जुटाते हो तो सब अच्छा दिखता है। इसलिए मेरे लिए क्रीज पर समय बिताना काफी अहम था। राहुल ने पहली पारी में 44 रन बनाए और वह दूसरी पारी में 38 रन पर आउट हो गए। उन्होंने कहा, मैं बहुत निराश हूं लेकिन मैं काफी चीजें सही कर रहा हूं। मुझे सिर्फ थोड़ा धैर्य बरतना होगा। उन्होंने कहा, मैं जो अच्छी चीजें कर रहा हूं, उन्हें 35 से 45 रन तक ऐसे ही रखना होगा। मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं दोनों पारियों में सहज था। काफी चीजों के लिए काफी खुश हूं।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...