वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। शहर में शराब की दुकानों साफ लिखा होना चाहिए कि सुबह 10 बजे खुलेगी और रात को 10 बजे ही बंद होगी। लेकिन ऐसा नही हो रहा है। दुकाने सुबह तो समय से खुल रही है लेकिन रात को देर तक खोलकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। शराब की दुकान का आधा शटर को खुला छोड़ दिया जाता है। जिससे लोग यह समझे की दुकान बंद होने वाली है और जल्दी से शराब की बोतल लेना पड़ेगा।
शहर और गांव में सैकड़ो की संख्या में अग्रेंजी शराब और देशी शराब की दुकान है। जिनके खुलने और बंद होने का समय शासन ने निर्धारित किया है। इसके साथ ही अवैध शराब बेचने वालो को पकड़ने के लिए टोल फ्री नम्बर 18001805331 और वाटसएप नम्बर 9454466019 जारी किया है। लेकिन फिर भी दुकानदार मानने को तैयार नही है। दुकान देर रात तक खुलने से सड़क पर भीड़ लग रही है जिससे पुलिस को हटाना पड़ता है।
बंग्ला बजार के नजदीक खुली शराब की दुकान देर तक खुलती है इसके बाद दुकानदार बीस से अधिक बीयर की बोतल दुकान बंद करने के बाद बेचता है। यही हाल शहीद पथ के किनारे न्यू गरौड़ा के पास शराब की दुकान का है। जहां पर दुकान से प्रिंट दाम पर शराब खरीदकर दुकान के सामने आटो खड़ा कर दिया जाता है जिसमें धीरे-धीरे शराब को महंगे दाम पर बेचा जाता है। जब इस बारे में जिला आबकारी अधिकारी से बात करने की कोशिश किया गया तो उन्होंने फोन नही उठाया।





