back to top

संभल जाने वाले थे नेताओं को रोका, लखनऊ में कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय के साथ हिंसा प्रभावित संभल जाने वाले कांग्रेसी नेताओं के आवास और लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर भारी पुलिस तैनात कर अवरोधक लगाए गए हैं।

अजय राय ने सोमवार को पीटीआई को बताया, हमने दो दिसंबर को संभल जाने का निर्णय किया था। जनप्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक 30 नवंबर तक हटाई जानी थी। अब उन्होंने अचानक यह रोक 10 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। सरकार स्पष्ट रूप से अपनी खामियां छिपाना चाहती है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रात बिताने वाले राय ने कहा, यदि हमें रोका गया तो हम गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे क्योंकि हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं।

अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के हो रहे सर्वेक्षण के दौरान 24 नवंबर को संभल में हिंसा भड़क गई थी जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह सर्वेक्षण उस याचिका से जुड़ा है जिसमें दावा किया गया है कि इस मस्जिद के स्थान पर कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था।

यह भी पढ़े : Share Market Today : सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...