back to top

बीएड में प्रवेश के लिए लविवि उच्चतम न्यायालय से लेगा मंजूरी

  • मंजूरी मिलने के बाद इस सेशन के लिए एलयू को तैयार करना होगा नई गाइडलाइन
  • इस बार सुप्रीम कोर्ट से लेनी होगी विशेष मंजरीए तभी हो पाएगा इस सेशन के एडमिशन
  • 30 जून तक प्रदेश में बीएड कॉलेजों में एडमिशन खत्म कर सेशन शुरू कराना होता है

लखनऊ(वरिष्ठ संवाददाता)। प्रदेश के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाला बीएड एंट्रेंस एग्जाम कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के कारण निर्धारित समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे में इस साल के एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू करने से पहले एलयू को सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी लेनी होगी।

क्योंकि कोरोना के कारण बीएड एडमिशन की प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा होने की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में एलयू को डेट आगे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अलग से मंजूरी लेना होगा। ज्ञात हो की सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में बीएड एडमिशन की प्रक्रिया को निर्धारित डेट तक पूरी करने की समय सीमा तय कर रखी है।

30 जून है बीएड एडमिशन पूरा करने की अंतिम डेट

सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका की सुनावई करते हुए प्रदेश में बीएड कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया हर हाल में 30 जून तक पूरा करने का निर्देश जारी किया हुआ है। इस साल बीएड एंट्रेंस एग्जाम अप्रैल में होना प्रस्तावित था। पर लॉकडाउन होने के कारण यह प्रक्रिया आगे के लिए टाल दी गई है।

ऐसे में लॉकडाउन समाप्त होने के करीब एक महीने बाद तक एलयू बीएड का एंट्रेंस एग्जाम नहीं आयोजित करा सकता है। ऐसे में 30 जून की समय सीमा के अंदर एडमिशन होना संभव नहीं है। इसी को देखते हुए एलयू को सुप्रीम कोर्ट से पहले डेट बढ़ाने की मंजूरी लेनी होगी। तभी अब आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

दो लाख से अधिक सीटों पर होता है एडमिशन

बीएड एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से पूरे प्रदेश के बीएड कॉलेजों के करीब दो लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन लिया जाता है। इस एंट्रेंस एग्जाम में बीते साल करीब साढ़े चार लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस साल भी अभी तक तीन लाख से अधिक स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके है।

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद एलयू को इस सेशन में एडमिशन पूरा करने के लिए नई गाइडलाइन बनाकर उस पर कोर्ट से मंजूरी लेना होगा। लविवि के प्रवक्ता डा. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी लेने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। 30 जून तक बीएड एडमिशन पूरा हो पाना संभव नहीं है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...