back to top

जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच संवाद के लिए संवाद सेतु का आगाज

गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज से पायलट प्रॉजेक्ट की शुरूआत,अब 10 मिनट में सुनिश्चित होगा जवाब, कमांड सेंटर करेगा मॉनिटरिंग

लखनऊ। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच संवाद को अधिक सुगम, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बुधवार से संवाद सेतु (जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर) व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज जनपदों में शुरू होगी। इस संबंध में समयबद्ध तैयारियों को लेकर समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं, जिससे योजना सुचारु रूप से लागू हो सके।

इस नई व्यवस्था के अंतर्गत हर जनपद में जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। अगर किसी अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधि की कॉल 10 मिनट के भीतर रिसीव या कॉल बैक नहीं की जाती है, तो जनप्रतिनिधि कमांड सेंटर को सूचित कर सकेंगे। कमांड सेंटर संबंधित अधिकारी को तुरंत कॉल बैक के लिए निर्देशित करेगा और संवाद सुनिश्चित करेगा।

यह व्यवस्था केवल कार्य दिवसों और कार्यालय समय में और सरकारी नंबरों पर लागू होगी। बेहतर संवाद और त्वरित प्रतिक्रिया देने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही की स्थिति में रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि यह पहल विधानसभा में उठे मुद्दे के बाद अमल में लाई जा रही है। इस संबंध में राज्यमंत्री असीम अरुण ने सुझाव दिया था।

RELATED ARTICLES

अमेरिका ने भारतीय सौर उत्पादों पर 126% प्रारंभिक शुल्क लगाया

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर अनुचित सब्सिडी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत...

CM योगी ने जापान की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का दिया न्योता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए बुधवार को आमंत्रित किया। राज्य सरकार की ओर से...

आईटी सिटी योजना 28 को होगी लांच, 336 किसानों को मिलेंगे 870 भूखंड

लखनऊ, विशेष संवाददाता। एलडीए की आइटी सिटी आवासीय योजना 28 फरवरी को लांच होगी। सबसे पहले योजना में लैंड पूलिंग नीति के तहत...

सैट्स के सीईओ ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली को खुलकर सराहा

जर्मनी/लखनऊ। इन्वेस्ट यूपी मेगा रोड शो में सिंगापुर की एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सैट्स के सीईओ (एशिया-पैसिफिक) बॉब ची ने...

उपमुख्यमंत्री व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने जर्मनी में वैश्विक रक्षा कंपनियों से किया संवाद…रक्षा संबंधी निवेश को मिला समर्थन

जर्मनी/लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी मार्गदर्शन व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में जर्मनी पहुंचा प्रतिनिधिमंडल वहां के...

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने पीएम आवास योजना को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के दिए निर्देश

लखनऊ,विशेष संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने संगम सभागार में नगर विकास विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत...