back to top

उन्नाव कांड: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

लखनऊ। उन्नाव कांड की पीड़िता की शुक्रवार रात नई दिल्ली स्थित अस्पताल में मृत्यु हो जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में भाजपा कार्यालय के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसजनों पर जमकर लाठीचार्ज किया गया जिसमें तमाम कांग्रेसजनों को चोटें आयीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर शनिवार सुबह से ही कांग्रेसजन उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों को न्याय और प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय दिलाने के लिए आन्दोलित रहे। जिसके अन्तर्गत सैंकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस व छात्र संगठन के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

पुलिस की बर्बरता के बावजूद भी कांग्रेसजन न वहां से पीछे हटे और न ही डरे। इसके उपरान्त सभी कांग्रेसजन एकत्र होकर सीधे जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गये और गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम व उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दो, महिला के सम्मान में प्रियंका जी मैदान में, बलात्कारियों की यह सरकार-नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, जैसे गगनभेदी नारों के साथ प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।

सभी कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया लेकिन प्रदेश सरकार के इशारे पर भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग करके कांग्रेसजनों को रोकने की कोशिश की गयी लेकिन कांग्रेसजन यहीं नहीं रूके, बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बैरीकेड़िंग लांघने का प्रयास किया जिस पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक पुन: लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई कांग्रेसजनों को चोटें आयीं। कांग्रेसजनों का हौसला फिर भी बना रहा और सब वहीं पर धरने पर बैठ गये।

कांग्रेसजनों के इस आक्रोश को देखकर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गये और उन्होने बल का प्रयोग कर अमानवीय व्यवहार करते हुए आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित सभी कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर कई बसों में भरकर इको गार्डेन ले गये जहां देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...