back to top

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकारी नवीनतम तकनीक का उपयोग कर रहे हैं और आयोजन स्थल प्रगति मैदान में कई बैकअप बनाये गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों
ने शनिवार को दी। बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तीन अलग-अलग बिजली स्रोत स्थापित करके प्रगति मैदान में आपूर्ति बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि आईटीपीओ ग्रिड से जोड़ने के लिए तीन किलोमीटर लंबी केबल बिछाई गई है।

बीएसईएस के एक अधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त, कंपनी ने बिजली आपूर्ति बैकअप के तौर पर काम करने के लिए तीन।,600 केवीए वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रगति मैदान ग्रिड के सभी तीन बिजली स्रोत में अब चेंजओवर सिस्टम या स्वचालित बैकअप की कई स्तर की सुविधा है। उन्होंने कहा, इसका मतलब है कि एक केबल के विफल होने, जिसकी संभावना बहुत कम है, बिजली की आपूर्ति स्वचालित रूप से और निर्बाध रूप से दूसरे केबल पर स्थानांतरित हो जाएगी।

यदि दूसरा केबल भी विफल हो जाता है, तो आपूर्ति तीसरे स्रोत पर स्थानांतरित हो जाएगी। इन उपायों के अलावा, बीएसईएस प्रगति मैदान में चौबीस घंटे काम करने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित कर रहा है, जिसमें किसी भी समय 20 अनुभवी कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान विश्वसनीय बिजली आपूर्ति के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करते हुए कार्यक्रम स्थल पर बिजली आपूर्ति की लगातार निगरानी करेंगे। शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में भरी ऐतिहासिक उड़ान, दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति

अंबाला। देश की सर्वोच्च सेनापति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (बुधवार) सुबह हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में सफलतापूर्वक उड़ान...

चक्रवात ‘मोंथा’ का तांडव, ओडिशा में बारिश और भूस्खलन से भारी संपत्ति का नुकसान

भुवनेश्वर। भीषण चक्रवात मोंथा कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और पड़ोसी आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना से आगे बढ़ गया, जिसके चलते...

राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरने अंबाला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अंबाला (हरियाणा)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) को अंबाला वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। वह कुछ ही देर में फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान में...

राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में भरी ऐतिहासिक उड़ान, दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति

अंबाला। देश की सर्वोच्च सेनापति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (बुधवार) सुबह हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में सफलतापूर्वक उड़ान...

दिल्ली विवि की छात्रा ने पिता पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। दिल्ली विश्वविद्यालय मे पढने वाली एक छात्रा ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता ने...

गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा उपहार, गन्ना मूल्य ₹30 प्रति कुन्तल बढ़ा

पेराई सत्र 2025-26 में अगेती गन्ना ₹400, सामान्य ₹390 प्रति कुन्तल निर्धारित गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को होगा ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान गन्ना किसान...

चक्रवात ‘मोंथा’ का तांडव, ओडिशा में बारिश और भूस्खलन से भारी संपत्ति का नुकसान

भुवनेश्वर। भीषण चक्रवात मोंथा कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और पड़ोसी आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना से आगे बढ़ गया, जिसके चलते...

गत चैंपियन टिन्नी गिलिस को हराकर अनाहत सेमीफाइनल में

टोरंटो (कनाडा)। भारत की 17 वर्षीय उभरती खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बेल्जियम की गत चैंपियन और दूसरी वरीयता...

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप के नियुक्त अटॉर्नी को पद से अयोग्य ठहराया

लॉस एंजिलिस। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी बिल एसेली को उनके पद से अयोग्य घोषित कर...