back to top

कोरोना वायरस के कारण बैडमिंटन टूर्नामेंट रद्द होने से निराश हैं लक्ष्य

नई दिल्ली। पांच खिताब जीत चुके भारत के लक्ष्य सेन विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 खिलाडय़िों में जगह बनाने के करीब थे और कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में बैडमिंटन टूर्नामेंट रद्द होने से निराश हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लाकडाउन के कारण लक्ष्य भी बेंगलुरू में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के समीप अपने घर में हैं।

लक्ष्य ने कहा, मैं बड़े टूर्नामेंटों में खेलने, बेहतर खिलाडय़िों का सामना करने और इस साल शीर्ष 15 खिलाडय़िों में जगह बनाने को लेकर उत्सुक था लेकिन इसके बाद सब कुछ अचानक से रुक गया, सभी टूर्नामेंट स्थगित हो गए। अब मुझे नहीं पता कि ए दोबारा कब शुरू होंगे। उत्तराखंड का यह 18 वर्षीय खिलाड़ी पिछले साल सीनियर सर्किट में बेहतरीन फार्म में था और सारलोरलक्स ओपन और डच ओपन के रूप में दो बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 100 टूर्नामेंट सहित पांच खिताब जीतकर साल के अंत में विश्व रैंकिंग में 32वें स्थान पर पहुंच गया। फिलहाल लक्ष्य की विश्व रैंकिंग 27वीं है।

लक्ष्य ने इस साल बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया और फिर आल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में डेनमार्क के पूर्व विश्व चैंपियन विक्टर एक्सेलसन को कड़ी टक्कर दी। लक्ष्य की नजरें स्विस ओपन (17 से 22 मार्च) पर टिकी थीं लेकिन आल इंग्लैंड के बाद विश्व बैडमिंटन महासंघ ने सारी प्रतियोगिताएं निलंबित कर दी। लक्ष्य जब टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे तब सरकार ने यात्रा को लेकर पाबंदियां लगा दी।

उन्होंने कहा, मंत्रालय ने जब यात्रा पाबंदियों को घोषणा की तो मुझे दूसरे दौर का मुकाबला खेलना था। मैंने इसके बारे में अधिक नहीं सोचा लेकिन मेरे मैच खेलने तक बीडब्ल्यूएफ ने सभी टूर्नामेंट रद्द कर दिए। उन्होंने कहा, इसलिए हमने टिकट बुक की और वापस लौट आए। शुरुआत में हमारी योजना वहां से स्विट्जरलैंड जाने की थी। लक्ष्य स्वदेश लौटने के बाद से घर पर ही हैं और उनका परिवार उनके साथ है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...