back to top

कोविड 19 : ट्रंप की वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विश्व के नेताओं से चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर जर्मनी एवं सऊदी अरब समेत दुनिया के कई नेताओं से चर्चा की। व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि ट्रंप और सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल-सऊद ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने में हाल की सकारात्मक घटनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने पर शुक्रवार को चर्चा की।

इसमें बताया गया कि दोनों नेता वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता की महत्ता पर राजी हुए और उन्होंने अमेरिका एवं सऊदी अरब की रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। ट्रंप और सलमान ने अन्य अहम क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों तथा जी7 एवं जी20 के नेताओं के तौर पर अपने सहयोग पर भी चर्चा की।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से शुक्रवार को बातचीत में दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने में सकारात्मक घटनाओं, अनुसंधान प्रयासों और अमेरिका एवं जर्मनी की अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने कहा, राष्ट्रपति ने महामारी से निपटने में जर्मनी की सक्रियता के लिए चांसलर का आभार जताया। दोनों नेताओं ने अहम क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

ट्रंप ने विक्ट्री इन यूरोप डे की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मर्केल से बात की। व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन से भी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के प्रयासों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने प्रोजेक्ट एयर ब्रिज को दिए सरकार के समर्थन और आपूर्ति श्रृंखला बहाल रखने के लिए मुहिद्दीन का शुक्रिया अदा किया।

व्हाइट हाउस ने कहा, दोनों नेताओं ने तीव्र आर्थिक बहाली के लिए साथ मिलकर काम करने और अमेरिका-मलेशिया विस्तृत साझेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...