back to top

देश में स्वास्थ्यकर्मियों के बीच कोविड-19 सीरो-पॉजिटिविटी 25 फीसदी से अधिक : मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार को कहा कि तीसरे सीरोप्रीवलेंस के मुताबिक देश में स्वास्थ्यकर्मियों के बीच कोविड-19 सीरो-पॉजिटिविटी 25.7 प्रतिशत है। सीरो सर्वे या सीरोप्रिविलेंस के तहत एकत्र किए गए रक्त नमूनों में एंटीबाटी का पता लगाया जाता है। सीरो-पॉजिटिविटी में संबंधित व्यक्ति सीरम प्रतिक्रिया में पॉजिटिव पाया जाता है। राज्यसभा में यह प्रश्न किया गया था कि अब तक कितने स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 वायरस से संक्रमित हुए हैं।

चौबे ने इसके लिखित जवाब में बताया कि चूंकि स्वास्थ्य राज्य का विषय है इसलिए कोविड-19 वायरस से अभी तक संक्रमित हुए स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या संबंधी केंद्रीयकृत डाटा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नहीं रखा जाता है। उन्होंने कहा, हालांकि भारत चिकित्सा अनुसंधान परिषद, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय कोविड-19 संक्रमण के रुझान पर नजर रखने के लिए नियमित अंतराल पर सीरो सर्विलांस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि तीसरे सीरोप्रीवलेंस अध्ययनों के नतीजों के अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों के बीच कोविड-19 के समग्र सीरो पॉसिटीवीटी 25.07 प्रतिशत होने का आकलन किया गया है। चौबे ने कहा कि चिकित्सकों और नर्साे में सीरोप्रीवलेंस सर्वाधिक 26.6 प्रतिशत है। इनके बाद पराचिकित्सक स्टाफ 25.4 प्रतिशत, क्षेत्रीय स्टाफ 25.3 प्रतिशत ओर प्रशासनिक स्टाफ 24.9 प्रतिशत है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कोविड-19 के विरुद्ध लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों हेतु बीमा योजना के तहत कोविड-19 संबंधी उत्तरदायित्वों के लिए सरकार द्वारा नियुक्त किए गए स्वास्थ्य प्रदाताओं को 50 लाख रुपए का व्यापक निजी दुघटना बीमा प्रदान किया जाता है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...