back to top

उत्तर प्रदेश में चार महीने में कोविड-19 जांच की क्षमता साढ़े छह सौ गुना बढ़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की जांच क्षमता लगभग चार महीने में साढ़े छह सौ गुना बढ़ गई है। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को कहा, मार्च में हमारी क्षमता 60 नमूनों की जांच प्रतिदिन से प्रारंभ हुई थी। आज हम 40 हजार नमूनों की जांच रोजाना कर रहे हैं। जांच क्षमता साढ़े छह सौ गुना बढ गई है।

प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 39, 623 नमूनों की जांच की गई। अब हम 40 हजार के आसपास नमूनों की पूरे प्रदेश में रोजाना जांच कर रहे हैं। कई नई प्रयोगशालाएं बनाई गईं। हर जिले में ट्रूनेट मशीन पहुंचाई गई। एंटीजन जांच को भी जोडा गया। प्रदेश में अब तक 11, 56, 089 नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि पृथकवास वार्ड में 12, 213 लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों में चल रहा है। पृथकवास केंद्रों में 4,407 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच की जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 2,098 पूल शनिवार को लगाए गए जबकि 10-10 नमूनों के 344 पूल लगाए गए। आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक 2,01, 167 ऐसे लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है, जिन्हें ऐप के माध्यम से अलर्ट आए थे। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 27,833 क्षेत्रों में निगरानी का कार्य किया गया है। कुल 1, 19, 64, 948 घरों में 6, 11, 43, 056 लोगों की सेहत की जानकारी ली गई है।

उन्होंने बताया कि दो जुलाई से मेरठ मंडल से सभी घरों के लिए डोर टू डोर सर्वे का काम प्रारंभ किया गया है जो रविवार को समाप्त हो रहा है। पहले से बीमार लोगों और लक्षणात्मक लोगों का ब्योरा तैयार किया गया है। पांच जुलाई से यही कार्वाई प्रदेश के 17 अन्य मंडलों से शुरू हुई जो 15 जुलाई तक चलेगी।

प्रसाद ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के शनिवार तक के आंकडों के मुताबिक 2, 51, 94, 708 घरों में 12, 94, 35, 139 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। जो आंकडे निकलकर आ रहे हैं, उनके अनुसार 8, 48, 593 लोग मधुमेह से ग्रस्त हैं जबकि 2, 38, 238 उच्च रक्तचाप, 18, 018 कैंसर से, 54, 247 लोग हृदय रोग से ग्रस्त हैं और 16, 879 लोग गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी को हमारी टीम ने सावधान किया है कि आप सतर्क रहें। संक्रमण ना होने पाए इसलिए सावधान रहें।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...

वित्तीय वर्ष 2026-2027 भाषण: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पूरा बजट भाषण

लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का अब...

सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...