कोविड-19 : हेल्थकेयर श्रमिकों के लिए प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास भारत में कोविड-19 से लड़ रहे स्वास्थ्यसेवा कार्यकतार्ओं को 10,000 जोड़ी जूते दान करेंगी। अभिनेत्री, क्रोक्स के साथ मिलकर केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में सार्वजनिक और सरकारी अस्पतालों को जूते देंगी। ग्लोबल यूनिसेफ की राजदूत प्रियंका ने कहा कि देश भर में कोविड-19 के खिलाफ जुटे हेल्थकेयर पेशेवर हमारे सच्चे सुपरहीरो हैं।

हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे हर रोज काम कर रहे हैं और हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनके साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान से इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बच रहे हैं। जबकि हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि उनकी स्थिति इस समय क्या होगी। इस दौरान हम कम से कम उन्हें इन हालात में सहज होने में मदद कर सकते हैं।

इसके आगे प्रियंका ने कहा कि उनके काम की प्रकृति ऐसी है कि उनके लिए अपने कपडे और जूते साफ रखना आसान नहीं है। हम खुश हैं कि ऐसा महान काम करने वालों के लिए कुछ कर सकें। आशा है कि यह इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में इन देखभाल करने वालों की मदद करेगा। उन्होंने अमेरिका में हेल्थकेयर श्रमिकों के लिए भी 10,000 जोड़ी फुटवियर दान करने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

हेरा फेरी 3 को लेकर तब्बू ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, कहा- मेरे बिना अधूरी रहेगी यह फिल्म

नयी दिल्ली। प्रियदर्शन की सुपरहिट हास्य फिल्म हेरा फेरी के मूल सितारों में से एक रही अभिनेत्री तब्बू ने फिल्म के तीसरे संस्करण को...

भारतीय-अमेरिकी संगीतकार एवं उद्यमी चंद्रिका टंडन ने एल्बम त्रिवेणी के लिए जीता ग्रैमी पुरस्कार

नयी दिल्ली। भारतीय-अमेरिकी गायिका एवं उद्यमी चंद्रिका टंडन ने एल्बम त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार...

नादानियां से फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगे इब्राहिम अली खान, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान रोमांटिक फिल्म नादानियां से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे...

Latest Articles