back to top

उप्र में कोविड-19 से 20 लोगों की मौत, कुल 12,616 मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 20 और लोगों की मौत के साथ ही शुक्रवार को मृतकों की संख्या बढकर 365 हो गई जबकि संक्रमण के 12, 616 मामले हो गए हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय संक्रमण के 4642 उपचाराधीन मामले हैं। अब तक 7609 लोगों को अस्पतालों से छुटटी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड19 संक्रमण की वजह से अब तक 365 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के कुल 12,616 मामले हैं।

प्रसाद ने बताया कि जांच के मामले में प्रदेश में बृहस्पतिवार को फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित हुए। गुरुवार को 15, 607 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 4, 19, 994 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल 7897 लोगों को पृथक-वास में रख गया है। ये वो लोग हैं, जो किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे या निषिद्ध क्षेत्रों में रह रहे हैं या फिर संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील हैं। अगर कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण मिलता है तो ऐसे लोगों की जांच कराई जाती है और अगर संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें पृथक-वास में रखते हुए अस्पताल में उपचार कराया जाता है।

प्रमुख सचिव ने कहा, ये देखा जा रहा है कि जो समय से जांच इलाज करा रहे हैं, उन्हें कोई जटिलता नहीं हो रही है और वे पूर्णतया ठीक होकर घर जा रहे हैं। जो लोग इस संक्रमण को छिपा रहे हैं और आखिरी समय पर अस्पताल आ रहे हैं, उनमें जटिलताएं हो रही हैं और किसी किसी की मौत भी हो जा रही है। उन्होंने कहा, इसीलिए इस संक्रमण को ना तो छिपाइए और ना ही कोई हीन भावना मन में रखिए। तत्काल सामने आइए और अपनी जांच कराइए। उन्होंने कहा, अगर किसी को संक्रमण के किसी तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत जांच कराइए। इसीलिए जांच की क्षमता को हम लगातार विस्तारित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग किया जा रहा है। इसके जरिए जिन लोगों को एलर्ट आए हैं, ऐसे 74, 878 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से फोन कर हाल चाल जाना गया और उचित सलाह दी गई । प्रसाद ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने 15, 52, 199 प्रवासी श्रमिकों और कामगारों के घर घर जाकर सर्वेक्षण किया है । सर्विलांस का कार्य भी निरंतर चल रहा है।

निषिद्घ और गैर निषिद्ध क्षेत्रों में 89, 22, 124 घरों में 4, 54, 05, 904 लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के सभी 75 जनपदों के जिला अस्पतालों में ट्रूनेट मशीनें लग गई हैं और शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन मशीनों को प्रदेश की जनता को समर्पित करेंगे। इन मशीनों के माध्यम से कोविड19 संक्रमण की जांच आसानी से होगी।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...