back to top

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,07,615, मरने वालों की संख्या 5,815 हुई

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 8,909 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 2,07,615 हो गई, वहीं 217 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,815 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,01,497 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,00,302 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 48.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से अब तक 217 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 103 लोगों की मौत हुई है।

इसके बाद राजधानी दिल्ली में 33, गुजरात में 29, तमिलनाडु में 13 और पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में छह, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पांच-पांच, तेलंगाना में चार, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में दो-दो, केरल, चंडीगढ़, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक 5,815 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में 2,465 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद गुजरात में 1,092, दिल्ली में 556, मध्य प्रदेश में 364, पश्चिम बंगाल में 335, उत्तर प्रदेश में 222 और राजस्थान में 203 लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु में अब तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में 92 और आंध्र प्रदेश में 64, कर्नाटक में 52, पंजाब में 46, जम्मू-कश्मीर में 33, बिहार में 24, हरियाणा में 23, केरल में 11 तथा ओडिशा और उत्तराखंड में सात-सात लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और झारखंड में कोविड-19 से पांच-पांच, असम में चार तथा मेघालय, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही किसी अन्य बीमारी के शिकार थे। देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 72,300 मामले महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद 24,586 मामले तमिलनाडु, दिल्ली में 22,132 और गुजरात में 17,617 मामले सामने आए हैं। राजस्थान में संक्रमण के 9,373, मध्य प्रदेश में 8,420, उत्तर प्रदेश में 8,361 और पश्चिम बंगाल में 6,168 मामले हैं।

वहीं बिहार में संक्रमण के 4,155, आंध्र प्रदेश में 3,898, कर्नाटक में 3,796, तेलंगाना में 2,891 मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में 2,718, हरियाणा में 2,652, पंजाब में 2,342, ओडिशा में 2,245, असम में 1,513, केरल में 1,412 और उत्तराखंड में 1,043 लोग संक्रमित हैं। वहीं झारखंड में 712, छत्तीसगढ़ में 564, त्रिपुरा में 468 और हिमाचल प्रदेश में 345 मामले हैं। छत्तीसगढ़ में 301, मणिपुर में 89, पुडुचेरी में 82 और लद्दाख में 81 लोग संक्रमित हैं। गोवा में कोरोना वायरस से 79, नगालैंड में 49, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 33 लोग संक्रमित हैं।

मेघालय में 27, अरुणाचल प्रदेश में 22 और मिजोरम में 13 लोग संक्रमित हैं। दादर-नगर हवेली में चार और सिक्किम में एक मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन आकंड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा परिषद से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़े मिलान और पुष्टि का विषय हैं।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से आयीं खास तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री, रक्षामंत्री,...

उत्तराखंड में सड़क, बिजली संपर्क बहाल करना सरकार की पहली प्राथमिकता : पुष्कर सिंह धामी

देहरादून । देहरादून समेत उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में हुई व्यापक तबाही में 16 लोगों के...

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला भारत का चेहरा, विरासत, विकास और सेवा का दिख रहा संगम,पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बोले सीएम...

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ गरीबी से विरासत तक और महामारी प्रबंधन...

Most Popular

सकारात्मक सोच से लक्ष्य तय करती हूं : रोशनी चोपड़ा

परंपरा की जड़ों से जुड़ा: आयुर्वेद और बादाम के साथ सुबहों को बनाए और भी खासलखनऊ। सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय ने 75 क्षय रोगियों को गोद लिया

भातखंडे में सेवा पखवाड़ा का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ में आज 17 सितंबर 2025 को राजभवन उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार सेवा पखवाड़ा के...

लखनऊ जू : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ स्वच्छ उत्सवलखनऊ। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को नवाब वाजिद अली...

भजन बाल वर्ग में दृष्टि पाण्डेय प्रथम व दक्षा गुप्ता द्वितीय

एसएनए में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगितालखनऊ। 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग)...

‘आवाज दो हम एक है’ में गायन व नृत्य ने समां बांधा

महिला मातृ शक्ति द्वारा विभिन्न प्रतियोगितालखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की महिला शाखा द्वारा आवाज दो हम एक है कार्यक्रम का आयोजन मोहन सिंह बिष्ट सभागार,...

भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद

लखनऊ। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। कारखानों में जहां सुबह से ही विश्वकर्मा समाज के लोगों...

कलाकारों ने मेक इन इंडिया के चित्रों से दिखाया विकसित भारत

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केंद्र की ओर से विकसित भारत के रंग कला के संग विषय पर एक दिवसीय चित्रकला कार्यशाला डॉ. ए.पी.जे....

म्यूजिक एल्बम क्यूं रह गई यूट्यूब पर लॉन्च

देव और पीटर केल ने निभाये अहम किरदारलखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने म्यूजिक एल्बम सॉन्ग क्यूं रह गई को आज एक...