back to top

देश में कोविड-19 के मामले 31 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 61,408 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 31 लाख को पार कर गई। वहीं, संक्रमण से अब तक 23,38,035 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 75 प्रतिशत से अधिक हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 31,06,348 हो गए हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटे में 836 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 57,542 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर 1.85 प्रतिशत हो गई है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 75.27 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 7,10,771 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 22.88 प्रतिशत है।

देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार हो गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 23 अगस्त तक देश में 3,59,02,137 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 6,09,917 नमूनों की जांच रविवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 836 लोगों की मौत हुई, उनमें से अधिक 258 लोग महाराष्ट्र के थे।

इसके बाद तमिलनाडु के 97, आंध्र प्रदेश के 93, कर्नाटक के 68, उत्तर प्रदेश के 59, पश्चिम बंगाल के 57, पंजाब के 50, मध्य प्रदेश के 23, दिल्ली के 16, गुजरात के 14, राजस्थान के 11 और ओडिशा के 10 लोग थे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में नौ, असम, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा पुडुचेरी के आठ-आठ, हरियाणा तथा तेलंगाना में छह-छह, केरल तथा उत्तराखंड में पांच-पांच, चंडीगढ़, झारखंड तथा गोवा में चार-चार, लद्दाख में दो, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, मेघालय तथा त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 57,542 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 22,253 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,517, कर्नाटक में 4,683, दिल्ली में 4,300, आंध्र प्रदेश में 3,282, गुजरात में 2,895, उत्तर प्रदेश में 2,926, पश्चिम बंगाल में 2,794 और मध्य प्रदेश में 1,229 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 1,086, राजस्थान में 955, तेलंगाना में 761, जम्मू-कश्मीर में 617, हरियाणा में 603, बिहार में 511, ओडिशा में 409, झारखंड में 312, असम में 242, केरल में 223 और उत्तराखंड में 200 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

छत्तीसगढ़ में 197, पुडुचेरी में 159, गोवा में 144, त्रिपुरा में 73, चंडीगढ़ में 37, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 33, हिमाचल प्रदेश में 29, मणिपुर में 22, लद्दाख में 23, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।

RELATED ARTICLES

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...