back to top

कोविड-19 : देश में 2,54,254 उपचाराधीन मामले, 179 दिन बाद आकड़ा सबसे कम रहा

नई दिल्ली। देश भर में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर शुक्रवार को 2,54,254 हो गई, जो कि पिछले 179 दिनों में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल छह जुलाई को उपचाराधीन लोगों की संख्या 2,53,287 थी। अभी कुल 2,54,254 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.47 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20,035 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 1,02,86,709 हो गए। वहीं इस दौरान 23,181 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। मंत्रालय ने कहा, पिछले 35 दिनों से लगातार, वायरस के रोजाना सामने आ रहे नए मामलों की संख्या, संक्रमण मुक्त हो रहे लोगों से कम रह रही है। देश में अभी तक कुल 98,83,461 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा, संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन लोगों के बीच 96,29,207 का अंतर है, जो तेजी से बढ़ रहा है। उसने बताया कि रोजाना संक्रमण मुक्त हो रहे लोगों की संख्या के नए मामले से अधिक होने से देश में मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़कर 96.08 प्रतिशत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण मुक्त हुए लोगों में से 77.61 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे। उसने बताया कि केरल में से एक दिन में सबसे अधिक 5,376 लोग संक्रमण मुक्त हुए।

इसके बाद महाराष्ट्र में 3,612 और पश्चिम बंगाल में 1,537 लोग ठीक हुए। वहीं नए मामले में से भी 80.19 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केरल में सबसे अधिक 5,215 और फिर महाराष्ट्र में 3,509 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 256 और लोगों की वायरस से मौत हुई। इनमें से 80.47 प्रतिशत लोग दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे।

उसने बताया कि इनमें से महाराष्ट्र के 58, केरल के 30, पश्चिम बंगाल के 29 और छत्तीसगढ़ के 21 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिनों से मृतक संख्या 300 से कम है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। उसने बताया कि देश में वायरस से जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 63 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली के थे।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में हुआ मंचनलखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को आजाद...

नशा मुक्त सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संकल्प दिलाया

शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआलखनऊ। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आज हनुमंत धाम मंदिर...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...