back to top

कोहली से प्रभावित जैकसन को रणजी सत्र में मिला अच्छी फिटनेस का फायदा

नई दिल्ली। सौराष्ट्र के बल्लेबाज शेल्डन जैकसन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से प्रेरणा लेकर अपनी फिटनेस को नए स्तर पर पहुंचाया जिसका फायदा उन्हें रणजी ट्राफी के इस सत्र में मिला जहां उन्होंने रनों का अंबार लगाया। तैतीस वर्षीय जैकसन ने रणजी ट्राफी में लगातार दूसरे सत्र में 800 से अधिक रन बनाए और सौराष्ट्र को पहली बार रणजी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

सौराष्ट्र की इस उपलब्धि में जैकसन की भूमिका अहम रही। उन्होंने इस सत्र में 50.56 की औसत से 809 रन बनाए। भावनगर के इस बल्लेबाज ने कहा कि पिछले 12 महीनों में उन्होंने अपनी फिटनेस में सुधार पर ध्यान दिया जिसका उन्हें फायदा मिला। जैकसन ने 2013 में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलते हुए देखा था कि कोहली फिटनेस को बहुत अधिक महत्व देते हैं।

उन्होंने कहा, यह असल में विराट की कहानी थी जिससे मुझे प्रेरणा मिली। वे बेहद कुशल बल्लेबाज हैं और अगर वह तब भी उन्हें लगता है कि उन्हें और फिट होने की जरूरत है तो फिर उनके सामने हमारी क्या बिसात। जैकसन ने स्वीकार किया कि 2013 में वह अपरिपक्व थे लेकिन छह सत्र बाद वह सभी प्रारूपों में सौराष्ट्र के मुख्य बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने मेरी मदद की वे जिम में काम करने वाले सामान्य ट्रेनर थे। मेरे दोस्त थे जिन्होंने अहमदाबाद में मेरी मदद की क्योंकि वे समझ रहे थे कि मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं लेकिन मुझे उसके अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहे हैं।

जैकसन ने कहा, पिछले साल तक मैं कुछ भी खा लेता था। सभी तरह के जंक फूड खा देता था लेकिन उन लोगों (जिम ट्रेनर) ने मुझे सिखाया कि अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खाना भी बेहतर खाना होगा। इससे मुझे बहुत फायदा मिला। इस बल्लेबाज ने पिछले सत्र में भी 854 रन बनाए थे लेकिन उन्हें लगा कि फिटनेस के क्षेत्र में अभी उन्हें काफी कुछ करना है। बस इसके बाद वह अपनी फिटनेस सुधारने में लग गए।

जैकसन ने कहा, पहले मैं सोचता था कि क्रिकेट कौशल से जुड़ा खेल है लेकिन मैं पूरी तरह से गलत था। क्रिकेट कौशल से जुड़ा खेल है लेकिन इसमें बहुत अच्छी फिटनेस की जरूरत पड़ती है क्योंकि अगर आप फिट हैं तो आप दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं जबकि आपका शरीर थक गया हो।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...