back to top

कोहली, अश्विन दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड को नामित

दुबई । भारत के करिश्माई कप्तान विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए नामित किया गया। भारतीय कप्तान को पिछले 10 साल में शानदार प्रदर्शन के लिए सभी पांच पुरुष वर्ग में नामित किया गया।

कोहली और अनुभवी आफ स्पिनर अश्विन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किए गए सात खिलाड़ियों में शामिल हैं। कोहली और अश्विन के अलावा जो रूट (इंग्लैंड), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (आस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (द. अफ्रीका) और कुमार संगकारा (श्रीलंका) इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं। द
शक के सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी के वर्ग में कोहली के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और रन मशीन रोहित शर्मा भी दावेदारों में शामिल हैं।

इस पुरस्कार के लिए लसिथ मलिंगा (श्रीलंका),मिशेल स्टार्क (आस्ट्रेलिया), डिविलियर्स और संगकारा को भी नामित किया गया है। कोहली और रोहित को दशक के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी के वर्ग में भी नामित किया गया है। इस वर्ग के अन्य दावेदार राशिद खान (अफगानिस्तान), इमरान ताहिर (द. अफ्रीका), आरोन फिंच (आस्ट्रेलिया), मलिंगा और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) हैं।

कोहली को दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट खिलाड़ी और दशक के आईसीसी के क्रिकेट भावना पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया है। कोहली केअलावा धोनी भी दशक के आईसीसी के क्रिकेट भावना पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। सभी प्रारूपों में 50 से अधिक के औसत से रन बनाने वाले कोहली पहले ही 70 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ चुके हैं और उनके आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग (71) और सचिन तेंदुलकर (100) हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में भी 21,444 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

उनसे अधिक रन सिर्फ पोंटिंग (27,483) और तेंदुलकर (34,357) ने बनाए हैं। पिछले दशक में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 से अधिक रन बनाए जबकि एक दिवसीय क्रिकेट में उनके नाम 11000 से अधिक और टी20 में 2600 से अधिक रन दर्ज हैं। अंतिम विजेता का फैसला खिलाडियों को मिलने वाले मतों के आधार पर किया जाएगा।

आईसीसी : नामित खिलाड़ियों की सूची

  • दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी : विराट कोहली (भारत) रविचंद्रन अश्विन (भारत), जो रूट (इंग्लैंड), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (आस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) और कुमार संगकारा (श्रीलंका)।
  • दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला एक दिवसीय खिलाड़ी: मेग लैनिंग (आस्ट्रेलिया), एलिस पैरी (आस्ट्रेलिया), मिताली राज (भारत), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टैफनी टेलर (वेस्टइंडीज) और झूलन गोस्वामी (भारत)।
  • दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: एलिस पैरी (आस्ट्रेलिया), मेग लैनिंग (आस्ट्रेलिया), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड), स्टैफनी टेलर (वेस्टइंडीज), मिताली राज (भारत) और सारा टेलर (इंग्लैंड)।
  • दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एक दिवसीय खिलाड़ी: विराट कोहली (भारत), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), मिशेल स्टार्क (आस्ट्रेलिया), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), रोहित शर्मा (भारत), महेंद्र सिंह धोनी (भारत, और कुमारा संगकारा (श्रीलंका)।
  • दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट खिलाड़ी: विराट कोहली (भारत), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), स्टीव स्मिथ (आस्ट्रेलिया), जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड), रंगना हेराथ (श्रीलंका) और यासिर शाह (पाकिस्तान)।
  • दशक का सर्वश्रेष्ठ टी20 पुरुष खिलाड़ी: राशिद खान (अफगानिस्तान), विराट कोहली (भारत), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), आरोन फिंच (आस्ट्रेलिया), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) और रोहित शर्मा (भारत)।

आईसीसी का दशक का क्रिकेट भावना पुरस्कार: विराट कोहली (भारत), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड), मिसबाह उल हक (पाकिस्तान), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), आन्या श्रबसोल (इंग्लैंड), कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड), महेला जयवर्धने (श्रीलंका) और डैनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...