back to top

केएल राहुल का शतक, भारत ने दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट पर 218 रन बनाए

  • राहुल ने संयम और धैर्य से खेलते हुए 190 गेंदों में अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया

अहमदाबाद । अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज पर मजबूत पकड़ बना ली है। लंच तक भारत का स्कोर तीन विकेट पर 218 रन रहा और टीम ने पहली पारी में 56 रन की बढ़त हासिल कर ली।

राहुल ने संयम और धैर्य से खेलते हुए 190 गेंदों में अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह घरेलू सरजमीं पर उनका केवल दूसरा टेस्ट शतक है। उन्होंने इससे पहले 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 199 रन की यादगार पारी खेली थी। राहुल लंच के समय क्रीज पर नाबाद डटे रहे और उनके साथ विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (14 रन) बल्लेबाजी कर रहे थे।

भारत की ओर से सुबह के सत्र में कप्तान शुभमन गिल ही पवेलियन लौटे। गिल ने 100 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली और रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए।

इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमट गई थी। भारतीय गेंदबाजों के दबदबे के बाद राहुल की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। अब भारतीय टीम का लक्ष्य बढ़त को और बड़े स्कोर में तब्दील कर मेहमान टीम पर दबाव बनाना होगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...