back to top

केंद्र में खिचड़ी सरकार चाहता है मिशन महामिलावट: नरेन्द्र मोदी

कोडरमा (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विपक्ष का मिशन महामिलावट केंद्र में खिचड़ी सरकार बनाने को बेताब है, जिसकी डोर कांग्रेस के हाथों में रहेगी। भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के जमुआ इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन किसी भी कीमत पर स्पष्ट बहुमत वाली सरकार नहीं चाहता।

मिशन महामिलावट केंद्र में खिचड़ी सरकार चाहता है

मोदी ने कहा, मिशन महामिलावट केंद्र में खिचड़ी सरकार चाहता है और इसकी डोर कांग्रेस के हाथों में रहेगी, क्योंकि पार्टी जानती है कि वह किसी भी सूरत में अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया कि वह सरकारों को अस्थिर करने के लिए पार्टियों के पीछे होती है। मोदी ने कहा, करीब दो दशक पहले ऐसे ही एक मिशन महामिलावट ने अटल बिहारी वाजपेई को पीएम बनने से रोकने की कोशिश की थी….कांग्रेस ने कुछ पार्टियों का साथ दिया, जिसके कारण हर दो-तीन साल पर सरकारें बदलती रही, प्रधानमंत्री बदलते रहे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का महागठबंधन

उन्होंने कहा कि विपक्ष का महागठबंधन और इसके नेता किसी के सगे नहीं हैं और उन्हें सिर्फ वोटों में दिलचस्पी है। मोदी ने आरोप लगाया, वे उन इलाकों में विकास के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाते, जिन इलाकों में उन्हें अपना वोट बैंक नहीं दिखता। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का नाम लिए बगैर मोदी ने एक दागी नेता का समर्थन करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। कोड़ा धनशोधन और कोयला घोटाले के मामले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। मोदी ने दावा किया कि झारखंड में पिछले पांच साल में शांति लौटी है और झारखंड के ग्रामीण अब नक्सलियों की डर से अपना घर नहीं छोड़ते। उन्होंने आरोप लगाया, लेकिन कांग्रेस राजद्रोह के कानून को खत्म करना चाहती है, जिससे नक्सलियों और आतंकवादियों का मनोबल बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...