back to top

15 से शुरू होगा खरमास, मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

खरमास की अवधि वर्ष में दो बार आती है
लखनऊ। सनातन धर्म में खरमास को अत्यधिक महत्वपूर्ण समय माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ऐसी अवधि होती है जब मांगलिक और शुभ कार्यों को करना मना होता है। खरमास की अवधि वर्ष में दो बार आती है और प्रत्येक बार लगभग 30 दिनों की होती है। इस दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य, जैसे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन या अन्य शुभ आयोजन नहीं किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय का उपयोग भगवान सूर्य की आराधना और ध्यान के लिए किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, खरमास उस समय शुरू होता है जब सूर्य देव गुरु ग्रह की राशि धनु में प्रवेश करते हैं। इस वर्ष, सूर्य देव 15 दिसंबर, रविवार को रात 10:19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे धनु संक्रांति कहा जाता है। इसके साथ ही खरमास की शुरूआत होगी, जो 14 जनवरी, मंगलवार तक चलेगा। यह 30 दिनों की अवधि उन लोगों के लिए अत्यंत पवित्र मानी जाती है, जो अपने जीवन में आध्यात्मिकता और भक्ति को बढ़ाना चाहते हैं।

खरमास का महत्व
धार्मिक ग्रंथों में वर्णन है कि खरमास के दौरान भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना से कई गुना फल मिलते हैं। माना जाता है कि इस अवधि में भगवान सूर्य को प्रसन्न करके मनोकामनाओं की पूर्ति की जा सकती है। खरमास का समय आत्मिक शुद्धि और ध्यान का उत्तम समय माना गया है।

खरमास में पूजा-विधि

खरमास के दौरान भक्तों को विशेष रूप से सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें रोली, अक्षत, गुड़ और लाल फूल मिलाएं। इसे सूर्य को अर्पित करें। जल अर्पित करते समय नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करें। इसके बाद भगवान सूर्य की आरती करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें। सूर्य देव को मिठाई और फल का भोग लगाकर इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

खरमास में क्या करें और क्या न करें
खरमास के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और भक्ति कार्य करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इस समय व्रत रखना और गरीबों को दान करने से पुण्य मिलता है। परंतु विवाह, गृह प्रवेश, सगाई, या किसी अन्य शुभ कार्य से बचना चाहिए। खरमास का यह समय भक्ति, साधना और आत्मिक उन्नति के लिए आदर्श है। भगवान सूर्य की आराधना से जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और शांति का अनुभव किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

मासिक शिवरात्रि 19 को, होगी भगवान शिव की पूजा

सभी इच्छाएं महादेव पूरी करते हैंलखनऊ। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित व्रत है। इस दिन श्रद्धापूर्वक महादेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के...

संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, होगी भगवान गणेश की पूजा

लखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित...

इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवाचौथ का व्रत!

Karwa Chauth 2025 : महिलाओंं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दौरान औरतें अपने पति की लंबी उम्र के...

रोशनी का पर्व दीपावली आज, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

लखनऊ। प्रकाश का पर्व दीपावली इस वर्ष 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्योहार होता है। हिंदू पंचांग...

डिजिटल पटाखों से रोशन होगी दीपावली, प्रदूषण भी होगा कम

लखनऊ। आतिशबाजी के बिना दीपोत्सव की कल्पना करना बेमानी है। शुभता के प्रतीक श्री गणेश और समृद्धि की प्रतीक मां लक्ष्मी के पूजन के...

बजरंगी के जयकारों से गूंजते रहे हनुमान मंदिर

शृंगार व आरती संग हुआ सुंदरकांड का पाठलखनऊ। प्रभु श्री राम के परम भक्त वीरवर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर रविवार को हनुमान मंदिर...

प्रगति महोत्सव में गीत-संगीत की बिखरी छटा

दीपावली उत्सव का जबरदस्त आयोजन किया गयालखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में आशियाना के सेक्टर एम आशियाना कोतवाली...

सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब ने किया प्रभु राम व माता सीता का स्वागत

भारतीय संस्कृत की एक मिसाल कायम कीलखनऊ। सीनियर सिटीजन एंड यूथ क्लब, शालीमार मन्नत द्वारा आयोजित दीपावली के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम...

सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल प्रकाशमान हो जाता है : सपना गोयल

सर्व धर्म के सभी सेवी भक्तों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं लखनऊ 19 अक्टूबर। सुंदरकांड के प्रकाश से जीवन का हर पल...