वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। केजीएमयू की नर्सिग भर्ती परीक्षा के लिए प्रदेश के पांच जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाये जायेंगे। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार जिले का चयन कर सकेंगे।
केजीएमयू में नर्सिंग आफिसर के 1291 पदों भर्ती होनी है। पहले यह परीक्षा आनलाइन करायी जानी थी, लेकिन केजीएमयू प्रशासन ने इसे आफलाइन कराने का फैसला किया। इस परीक्षा में करीब 60 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभी आवेदक उत्तर प्रदेश से ही है, इसलिए यह परीक्षा यूपी के बाहर नहीं होगी। इसके लिए पांच जिले निर्धारित किये गए हैं। इसमें लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, प्रयागराज, गोरखपुर शामिल हैं।
जो छात्र पहले ही आवेदन कर चुके हैं। अब वह परीक्षा केंद्रों के विकल्प में संशोधन भी कर सकेंगे। संस्थान प्रशासन का कहना है कि ज्यादातर अभ्यर्थी यूपी के हैं। लिहाजा प्रदेश ही सेंटर बनाए जाएंगे। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए दूसरों राज्यों तक दौड़ नहीं लगानी होगी। वहीं परीक्षा केंद्रों की निगरानी आसानी से हो सकेगी।





