वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से 25 व्हील चेयर दी गयीं। यह व्हील चेयर जरूरतमंद मरीजों के लिए मददगार होंगी।
इस मौके पर बैंक के मंडल के मुख्य महाप्रबंधक शरद चांडक, केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद, प्रति कुलपति डॉ. विनीत शर्मा व कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ. संदीप भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।





