back to top

कार्तिक आर्यन की धमाका नेटफ्लिक्स पर मचाएगी धमाल, टीजर हुआ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही थ्रिलर फिल्म धमाका में नजर आएंगे। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। धमाका का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। कार्तिक ने खुद सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज करके इसके नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की जानकारी दी है। मूवी में कार्तिक एक न्यूज एंकर की भूमिका में नजर आएंगे। वह एक बम विस्फोट के साथ एक स्थिति में फंस जाएंगे जो उनकी जिंदगी में टर्निंग प्वाइंट लेकर आएगा।

कार्तिक आर्यन ने धमाका का टीजर शेयर करते हुए लिखा- मैं हूं अर्जुन पाठक। जो भी कहूंगा सच कहूंगा। धमाका जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है। टीजर में कार्तिक आर्यन चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। वह न्यूजरुम में बैठकर बोलते हैं बंद करो ये कैमरा बंद करो। वह एक शो करने से मना करते है। वह कहते हैं ये शो मुझसे नहीं होगा। टीजर के आखिरी में कार्तिक कहते हैं मैं हूं अर्जुन पाठक भरोसा 24/7 से जो भी कहूंगा सच कहूंगा।

इस फिल्म की खास बात है कि इस फिल्म की शूटिंग 10 दिनों में पूरी की गई है। फिल्म की घोषणा 22 नवंबर को की गई थी और दिसंबर में 10 दिनों में शूटिंग पूरी कर ली गई। जानकारी के मुताबिक प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला और डायरेक्टर राम माधवानी इसे जल्द से जल्द रिलीज करना चाहते हैं। बता दें, धमाका में एक टीवी चैनल के अंदर कैसे काम होता है यह दिखाया गया है। खासकर किसी लाइव इवेंट के कवरेज के दौरान कैसा माहौल होता है।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि इस फिल्म को पहले डायरेक्टर राहुल ढोलकिया डायरेक्ट करने वाले थे जिसकी कहानी उन्होंने तापसी पन्नू को ध्यान में रखकर लिखी थी, लेकिन उनके मना करने के बाद इस फीमेल सेंट्रिक फिल्म को री-राइट किया गया और फिर इसके लिए कार्तिक आर्यन को फाइनल किया गया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी इस फिल्म की पहली चॉइस थी क्योंकि ये फीमेल सेंट्रिक फिल्म थी, लेकिन फिर एक्ट्रेस ने इस आॅफर को रिजेक्ट कर दिया।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...