अंग्रेजी मीडियम में इरफान के साथ नजर आएंगी करीना कपूर खान

मुम्बई। इरफान खान अभिनीत अंग्रेजी मीडियम में अदाकारा करीना कपूर खान एक पुलिस वाली की भूमिका निभाती नजर आएंगी। निर्माता दिनेश विजयन ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अदाकार के फिल्म से जुडऩे से इसे काफी फायदा होगा।

विजयन ने एक बयान में कहा

विजयन ने एक बयान में कहा, अंग्रेजी मीडियम एक खास फिल्म है और मैं उत्सुक हूं कि वह इसका हिस्सा बनने जा रही हैं… वह इस किरदार के लिए उचित हैं। उन्होंने कहा, वह एक पुलिस कर्मी की भूमिका में नजर आएंगी, उन्होंने ऐसा किरदार पहले कभी नहीं निभाया है। हम इस जून में लंदन में शूटिंग करेंगे…। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। अंग्रेजी मीडियम में राधिका मदन और दीपक डोब्रियाल जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार ने CM योगी के सचिव अमित सिंह को सेवा विस्तार दिया, 2027 तक बने रहेंगे पद पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव अमित सिंह को केंद्र सरकार ने सेवा विस्तार दे दिया है। अब वे 31...

PM मोदी ने सड़क दुर्घटना में मारे गए 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए अनुभवी मैराथन धावक फौजा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और...

मॉडल और 2021 की मिस पुडुचेरी सैन रेचल ने की सुसाइड, इंडस्ट्री में शोक की लहर

एंटरटेनमेंट और मॉडलिंग इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मॉडल और 2021 की मिस पुडुचेरी सैन रेचल अब हमारे बीच...

Latest Articles