back to top

कपिल सिंह मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

विशेष संवाददाता लखनऊ। सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ में नवनिर्वाचित सदस्यों में कपिल सिंह ने अध्यक्ष पद (निर्विरोध निर्वाचित) की शपथ ली। शपथ प्रमुख सूचना संजय प्रसाद ने दिलायी।

प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलायी एवं निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के दायित्वों के निर्वहन की शुभकामनाएं दी।

प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना विभाग कर्मचारियों के द्वारा भरोसा जताते हुए आप सभी को नई जिम्मेदारी दी गई है, जिसका बेहतर ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे अपने दायित्व को निभाते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैंए जिससे गरीब व्यक्ति को भी समाज की मुख्यधारा में आने का मौका मिलता है।

निदेशक सूचना शिशिर ने प्रमुख सचिव सूचना द्वारा अपना अमूल्य समय सूचना परिवार के मुखिया के नाते इस कार्यक्रम को देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा प्रमोद कुमार के अलावा महिलाओं के प्रतिनिधि के रूप में शालिनी तोमर को सलाहकार सदस्य नामित करना हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ रचनात्मक रूप से कर्मचारियों के हितों से संबंधित विषयों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

निखिल मिश्रा एवं राजेश कुमार उपाध्यक्ष, राजकुमार महामंत्री, मो. सलीम अंसारी कोषाध्यक्ष पद के लिए तथा अंबुज शुक्ला संगठन मंत्री, हरिप्रसाद आॅडीटर, राजेश कुमार भारती संयुक्त मंत्री, प्रणव शुक्ला प्रचार मंत्री सहित राजा भारती, रवि कुमार, पंकज कुमार यादव, आशीष कुमार-2, उमेश कुमार एवं बृजमोहन पाण्डेय ने संघ के सदस्य के रूप में शपथ ली। मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष कपिल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। निखिल मिश्रा लगातार पांचवीं बार उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में वित्त एवं मुख्य लेखाधिकारी रजनी कांत वर्मा, उपनिदेशक प्रभात शुक्ला, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कार्मिक सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

बंगाल पुलिस ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो को बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के कथित मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को शुक्रवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...