back to top

कांजूर मॉनिटरिंग कमेटी ने शहर के कचरा प्रबंधन प्रणाली का किया अध्ययन

  • लखनऊ पहुंची टीम 13 सदस्यों की कमेटी ने देखा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन,बीएमसी के अधिकारी, आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर, सीएसआईआर के वैज्ञानिक व संयुक्त सचिव का हुआ स्वागत

लखनऊ। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था के अध्ययन के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से गठित मॉनिटरिंग कमेटी गुरुवार को लखनऊ पहुंची। टीम का स्मार्ट सिटी, लालबाग स्थित कार्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद नगर निगम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। प्रेजेंटेशन में शहर की कचरा संग्रहण व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, जीपीएस आधारित वाहन मॉनिटरिंग, ट्रांसफर स्टेशन, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, बायोमाइनिंग, ताजा कचरा प्रसंस्करण प्लांट, सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तथा अन्य परियोजनाओं की जानकारी दी गई।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि शहर में कचरा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर किया गया है तथा शिकायत निस्तारण और मॉनिटरिंग के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था भी संचालित है। प्रेजेंटेशन में पुराने कचरे के निस्तारण (बायो-माइनिंग), ताजा कचरे के शत-प्रतिशत प्रसंस्करण, सड़क सफाई, प्लास्टिक वेस्ट के उपयोग, हरित विकास तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही कचरा संग्रहण, परिवहन और प्रोसेसिंग से संबंधित प्लांटों और सुविधाओं का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने बताया कि मॉनिटरिंग कमेटी के भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को टीम की ओर से शिवरी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट का स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान कमेटी प्लांट की कार्यप्रणाली, कचरा प्रसंस्करण व्यवस्था, बायोमाइनिंग तथा अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर अवलोकन करेगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से के पीआईएल में सुनवाई करते हुए बीएमसी के अधिकारियों को लखनऊ नगर निगम की ओर से कूड़े के पहाड़ को किस तरह से निस्तारित किया गया इसकी विजिट करके एक रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया गया है। जिसके तहत हाई कोर्ट ने एक कमेटी का भी गठन किया है। जिसमें। रिटायर्ड आईएएस, आईएएस, वैज्ञानिक, आईआईटी के प्रोफेसर समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। यही टीम गुरुवार को लखनऊ पहुंची है।

दौरे पर आए मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य
दौरे पर आए मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों में चेयरमैन, मॉनिटरिंग कमेटी (कंजूर) आईएएस (सेवानिवृत्त) उमाकांत डांगट, अतिरिक्त नगर आयुक्त (आईएएस) (बीएमसी) बृहन्मुंबई महानगरपालिका डॉ. विपिन शर्मा, सीनियर रीजनल आॅफिसर महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सुजीत धोलम, सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट वेस्ट मैनेजमेंट वर्टिकल, सीएसआईआर-नीरी डॉ. गणेश काले, प्रोफेसर आईआईटी बॉम्बे डॉ. अनुराग गर्ग, याचिकाकतार्ओं के प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा तथा डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (एसडब्ल्यूएम) बीएमसी किरण दिघावकर शामिल रहे। इसके अतिरिक्त संयुक्त सचिव, शहरी विकास विभाग, महाराष्ट्र शासन विद्या हम्पय्या, चीफ इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्राचीती देसाई, डिप्टी चीफ इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट अजय पाटिल, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट कंजूर अवधूत पुजारी, असिस्टेंट इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट कंजूर दीपक आहिरे तथा कंसल्टेंट संस्था केपीएमजी से प्रतिनिधि सतीश सिंह भी उपस्थित रहे।


लखनऊ के लिए गर्व का विषय : महापौर
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लखनऊ नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखने तथा उनके अध्ययन के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का लखनऊ आगमन महत्वपूर्ण है। यह लखनऊ वासियों और लखनऊ नगर निगम के लिए गर्व का विषय है कि आज हम देश में कूड़ा निस्तारण के मामले में एक बड़ा उदाहरण सेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीक के माध्यम से शहर में कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था को लगातार बेहतर बना रहा है तथा इस दिशा में अनेक परियोजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं।

शहर की खूबसूरती और स्वच्छता देखकर चेहरे पर बनी है मुस्कुराहट
चेयरमैन, मॉनिटरिंग कमेटी (कंजूर) आईएएस (सेवानिवृत्त) उमाकांत डांगट ने कहा कि लखनऊ नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करने और उनकी कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से मॉनिटरिंग कमेटी लखनऊ आई है।

उन्होंने कहा कि प्रेजेंटेशन के माध्यम से कचरा संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण तथा बायोमाइनिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है और कमेटी विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अध्ययन करेगी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने वहां लिखा संदेश मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं पढ़ा और तब से शहर की खूबसूरती और साफ-सफाई को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लखनऊ की महापौर और नगर निगम की टीम स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में काफी बेहतर कार्य कर रही है, जो सराहनीय है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...