back to top

कल्याण सिंह की हालत चिंताजनक

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीजीआई पहुंचकर श्री सिंह का हालचाल लिया। उनके साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कानून मंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद थे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हद्य नारायण दीक्षित ने भी अस्पताल जाकर हाल जाना।
कल्याण सिंह चार जुलाई से पीजीआई में भर्ती हैं। मंगलवार से अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। सांस लेने में बढ़ी दिक्कत के चलते उन्हें आॅक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।

 

बुधवार दोपहर से उनकी हालत और खराब हो गयी। दिल, गुर्दा, लिवर, दिमाग और अन्य अंग ठीक ढंग से काम नहीं कर पाने पर उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। पीजीआई के निदेशक डॉ.आर.के.धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह सांस नहीं ले पा रहे थे। मंगलवार की रात उनके फेफड़ों को आॅक्सीजन न मिलने पर डॉक्टरों ने उनके गले में ट्यूब (मैकेनिकल वेंटिलेशन) डाल कर आॅक्सीजन देना शुरू कर दिया था। इसके बावजूद बुधवार की रात उनकी स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। इलाज में लगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने गुरूवार की सुबह वार्ड का निरीक्षण कर उनकी सेहत का जायजा लिया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत अत्यंत नाजुक बताई है। मालूम हो कि 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कल्याण सिंह के इलाज में जुटी है। इनमें दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विशेष डॉक्टर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में हुआ मंचनलखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को आजाद...

नशा मुक्त सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संकल्प दिलाया

शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआलखनऊ। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आज हनुमंत धाम मंदिर...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...