back to top

सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की हो न्यायिक जांच: मायावती

लखनऊ। बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर संशोधित नागरिकता कानून सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी एनआरसी के खिलाफ हाल में हुई हिंसा में बिना जांचपड़ताल किए निर्दोष लोगों को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में बिना जांच पड़ताल के ही विशेषकर बिजनौर, सम्भल, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फिरोज़ाबाद तथा अन्य कुछ ज़िलों में भी निर्दोषों को जेल भेज दिया गया है। इसे मीडिया ने भी उजागर किया है। यह अति-शर्मनाक और निन्दनीय है।

उन्होंने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की तमाम वारदात की न्यायिक जांच करने की मांग करते हुए कहा कि इस सिलसिले में बसपा का एक प्रतिनिधिमण्डल सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को एक ज्ञपन सौंपेगा।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी मांग की कि योगी सरकार हिंसा के आरोप में पकड़े गए बेगुनाह लोगों को फौरन छोड़े, अपनी गलती की माफी मांगे और हिंसा में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के परिवारों की मदद करे। मालूम हो कि पिछले महीने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत करीब 20 जिलों में पुलिस और बलवाइयों के बीच संघर्ष हुआ था। इसमें करीब 19 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...

जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी स्व मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं : PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न...