back to top

जयंत चौधरी रालोद के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए

नई दिल्ली। जयंत चौधरी मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए। पार्टी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। जयंत चौधरी के पिता अजित चौधरी के निधन के बाद जयंत को इस पद के लिए चुना गया है। अजित चौधरी का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते छह मई को निधन हो गया था। पार्टी के बयान में कहा गया कि जयंत चौधरी को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने का फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आॅनलाइन आयोजित बैठक में लिया गया।

जयंत चौधरी अभी तक पार्टी के उपाध्यक्ष थे। इसमें कहा गया, बैठक के दौरान पार्टी के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जयंत के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए पेश किया जिसका पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने अनुमोदन किया तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया। जयंत चौधरी ने इस पद पर चुने जाने के बाद पार्टी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से पार्टी नेताओं चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

उन्होंने बाद में ट्वीट किया, मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मुझे आगे आने वाली चुनौतियों का भान है। मैं अपने संगठन को मजबूत करने का भरसक प्रयास करूंगा। चूंकि हम अपने मूल मुद्दों को सामूहिक रूप से आगे ले जा रहे हैं इसलिए हम प्राप्त सुझावों को महत्व देंगे। पहले कदम के तौर पर कोविड से प्रभावित सभी परिवारों के लिए संवेदना और उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मैं एक खुला पत्र तैयार कर रहा हूं।

उनके पिता अजीत सिंह केंद्रीय मंत्री और कई बार सांसद रहे थे। उनके दादा चौधरी चरण सिंह बहुत बड़े किसान नेता और देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे। पूर्व लोकसभा सदस्य जयंत चौधरी ने 2002 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद लंदन स्कूल आॅफ इकॉनोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से एकाउंटिंग एंड फाइनेंस में स्नातोकोत्तर किया। रालोद का 2014 तक उत्तर भारत खासकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में दबदबा रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ तथा 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव में उसे और नुकसान हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...