back to top

JAWAN BOX OFFICE COLLECTION: शाहरुख़ खान की “जवान” ने पहले वीकेंड में कमाए 500 से ज्यादा करोड़, तोड़े कई रिकॉर्ड 

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जवान ने अपनी रिलीज के पहले सप्ताहांत में दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर 520.79 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तमिल फिल्मकार एटली द्वारा निर्देशित फिल्म गत बृहस्पतिवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की गई थी। फिल्म में खान के अलावा, नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं और दीपिका पादुकोण की संक्षिप्त भूमिका है।

जवान के निर्माण में शामिल प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने फिल्म की बॉक्स आफिस पर कमाई की जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की। पोस्ट में लिखा गया है, बॉक्स आफिस पर इतिहास रचते हुए दुनियाभर में कमाए 520.79 करोड़ रुपये। यह सप्ताहांत में अबतक की सबसे ज्यादा कमाई है।

निर्माताओं के अनुसार, एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान ने पहले दिन 129.6 करोड़ रुपये कमाए थे जो हिंदी सिनेमा की दुनियाभर में पहले दिन इतनी कमाई करने वाली पहली फिल्म है। फिल्म ने दूसरे दिन 110.87 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 144.22 करोड़ रुपये और चौथे दिन 136.1 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म में यह कलाकार शामिल 

जवान एक पिता-पुत्र की कहानी पर आधारित फिल्म है जिसका मुख्य किरदार (खान) विभिन्न समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर प्रकाश डालता है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ संजय दत्त की भी अतिथि भूमिका है।

सबसे तेज 250 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनीं जवान 

फिल्म कारोबार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने कहा कि इस हिंदी फिल्म ने सबसे तेजी से भारत में 250 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े को छुआ है। उन्होंने एक्स पर कहा, जवान ने सबसे तेजी से 250 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूकर पठान , गदर 2 , केजीएफ 2 (हिंदी) और बाहुबली 2 (हिंदी) को पीछे छोड़ दिया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की पेशकश जवान की निर्माता गौरी खान और सह-निर्माता गौरव वर्मा हैं।

यह भी पढ़े- एसआईपी की ओर बढ़ रही लोगों की रूचि, अगस्त में हुआ रिकॉर्ड निवेश   

RELATED ARTICLES

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...