back to top

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर काबिज बोस्निया हर्जेगोविना से पेनल्टी शूटआउट में हारने के कारण लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गया।

इटली की शुरुआत अच्छी रही थी। उसकी तरफ से मोइसे कीन ने शुरुआती गोल किया, लेकिन हाफ टाइम से पहले उसके सेंटर बैक एलेसांद्रो बास्तोनी को लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया।इटली के सामने 10 खिलाड़ियों से खेलने के कारण अपनी बढ़त को बनाए रखने की बड़ी चुनौती थी जिसमें वह नाकाम रहा जबकि बोस्निया ने इसका पूरा फायदा उठाया। उसके स्थानापन्न खिलाड़ी हारिस तबकोविच ने 79वें मिनट में बराबरी का गोल करके मैच को 1-1 के स्कोर से अतिरिक्त समय में पहुंचा दिया।

फुटबॉल विश्व कप में इटली का गौरवशाली इतिहास रहा है लेकिन उसकी टीम अब अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है क्योंकि पिछले दो विश्व कप के क्वालीफाइंग प्लेऑफ में उसे क्रमशः स्वीडन और उत्तरी मैसेडोनिया ने बाहर कर दिया था।

इटली के कोच जेन्नारो गट्टूसो ने कहा, ‘‘यह कहना बहुत आसान है कि टीम के लिए क्या सही है और क्या गलत। सच्चाई यह है कि इटली तीन विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा है। राष्ट्रीय टीम और क्लब दोनों के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने में हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।बोस्निया ने शूटआउट में 4-1 से जीत हासिल की और 2014 के बाद पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। यह केवल दूसरा अवसर है जबकि उसने विश्व कप में जगह बनाई।

पेनल्टी शूटआउट में इटली के पियो एस्पोसिटो और ब्रायन क्रिस्टांटे अपने शॉट चूक गए जबकि अमेरिका में जन्मे एस्मीर बज्रक्तरेविच ने बोस्निया के लिए निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदल दिया।

इटली के डिफेंडर लियोनार्डो स्पिनज़ोला ने कहा, हमें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और वह भी इस तरह से। यह सबके लिए निराशाजनक है। हमारे लिए, हमारे परिवारों के लिए और उन सभी बच्चों के लिए जिन्होंने कभी इटली को विश्व कप में खेलते नहीं देखा।’’

इटली के बाहर होने का मतलब है कि 1934, 1938, 1982 और 2006 का चैंपियन विश्व कप में कम से कम 16 साल तक एक भी मैच नहीं खेल पाएगा। इटली इससे पहले 2010 और 2014 में विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाया था।

यूरोपीय प्लेऑफ फाइनल में जीत हासिल करके स्वीडन, तुर्किए और चेक गणराज्य ने भी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। स्वीडन ने पोलैंड को 3-2 से, तुर्किए ने कोसोवो को 1-0 से और चेक गणराज्य ने डेनमार्क को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

अहमदाबाद। आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से करीबी जीत दर्ज की।...

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

अहमदाबाद। आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से करीबी जीत दर्ज की।...

कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाफ अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की नज़रें हैट्रिक जीत पर

कोलकाता। मुश्किलों में घिरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सोमवार को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स के...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...