back to top

लखनऊ सुपर जाइंट्स के अभ्यास मैच में हुई रनों की बारिश, बडोनी और स्टोइनिस ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

  • अभ्यास मैच के बीच केएल राहुल को देख झूमे दर्शक
  • लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से निशुल्क की गई थी दर्शकों की एंट्री
  • 5000 से ज्यादा दर्शक पहुंचे इकाना स्टेडियम, टीम का बढ़ाया उत्साह

लखनऊ । लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से अभ्यास मैच में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क किए जाने से बुधवार शाम इकाना स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम छह बजे जैसे ही मैच शुरू हुआ, दर्शक दीर्घा से खिलाड़ियों को चीयर करने के लिए लोग एलएसजी-एलएसजी चिल्लाने लगे। यही नहीं रात आठ बजे जैसे ही टीम के कप्तान केएल राहुल पहुंचे तो पूरा स्टेडियम राहुल-राहुल की आवाज से गूंज उठा।

बुधवार शाम 6:00 बजे से इकाना स्टेडियम में आयोजित अभ्यास मैच में यही नजारा देखने को मिला। प्रशंसकों की एंट्री फ्री होने के कारण 5000 से ज्यादा दर्शक अभ्यास मैच देखने पहुंचे। क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा क्रिकेटरों का दीदार पाने को बेकरार दिखे।

मैच शुरू होने के कुछ देर बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने प्रवेश किया। जैसे ही प्रशंसकों की नजर उन पर पड़ी, सभी जोर-जोर से राहुल..राहुल बोलकर उनका उत्साह बढ़ाने लगे। राहुल ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। यही नहीं, अभ्यास मैच में छक्कों का अंबार लगाने वालेमार्कस स्टोइनिस और आयुष बडोनी का भी प्रशंसकों ने खूब उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा टीम में पहली बार शामिल वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज समर जोसेफ ने जब दर्शकों का अभिवादन किया तो प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बना।

देवदत्त पडिक्कल की टीम ने जीता मुकाबला

अभ्यास मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान देवदत्त पडिक्कल की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 187 रन बनाए। आयुष बडोनी ने छह चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन की आतिशी पारी खेली, जबकि प्रेरक मांकड़ ने सात चाैकों की मदद से 44 रन बनाए।

जवाब में कप्तान दीपक हुडा की टीम लक्ष्य से महज दो रन से पिछड़ गई। दीपक की टीम ने छह विकेट खोकर 185 रन बनाए। स्टोइनिस ने 69 गेंदों पर तीन चौके और नौ गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन की पारी खेली, जबकि क्विंटन डिकॉक ने 27 रन का योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

कोलोन (जर्मनी)। जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,सफाई एजेंसी को नोटिस

एक हफ्ते का भुगतान रोकने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...