back to top

महामारी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ाना जरुरी : कोविंद

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कोरोना वायरस को शिकस्त देने के लिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में भारत अग्रिम मोर्चे पर है और महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के निए वैश्विक सहयोग को बढ़ाना वक्त की जरूरत है।

कोविंद ने बुधवार को न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और उज्बेकिस्तान के मिशन प्रमुखों के परिचय पत्र प्राप्त करने संबंधी आयोजन में कहा कि भारत के तीनों देशों के साथ प्रगाढ़ संबंध हैं और वह अहम वैश्विक मुद्दों पर उनसे समान विचार साझा करता है।

राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ाना वक्त की जरूरत है। बयान में कहा गया कि भारत महामारी को शिकस्त देने के लिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में अग्रिम मोर्चे पर हैं।

राष्ट्रपति ने तीनों देशों के साथ जीवंत संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सत्र 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य होने के नाते भारत वैश्विक शांति और समृधि को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को उत्सुक है। बयान के अनुसार, यह दूसरी बार है जब कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राष्ट्रपति भवन में परिचय पत्र सौंपने का यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुआ है।

इससे पहले राष्ट्रपति मई माह में सात देशों के राजदूतों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पहचानपत्र प्राप्त कर चुके हैं। न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त डेविड पाइन, ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर फिलिप बार्टन और उज्बेकिस्तान गणराज्य के राजदूत अखातोव दिलशोद खामिदोविच ने बुधवार को राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे। कोविंद ने सभी राजदूतों को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...