back to top

लखनऊ जू में टिकट के साथ रिस्ट बैंड पहनना जरूरी

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ में भ्रमण करने आने वाले दर्शकों को अवगत कराया जाता है कि प्राणि उद्यान में प्रवेश टिकट के साथ रिस्ट बैंड दिये जाते हैं। टिकट के साथ प्राप्त रिस्ट बैंड को प्रत्येक दर्शक द्वारा अपनी कलाई पर बांधना आवश्यक होता है, जिसकी उद्घोषणा दोनों प्रवेश द्वारों पर लगातार होती रहती है। कलाई पर रिस्ट बैंड न होने पर दर्शक को बिना टिकट माना जाता है, इस लिए रिस्ट बैंड को कलाई पर बांधना अनिवार्य होता है। यह रिस्ट बैंड दर्शकों की सुविधा हेतु प्रदान किये जाते हैं ताकि दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामाना न करना पड़े। दर्शकों की कलाई पर रिस्ट बैंड बंधा है तो उससे यह सिद्ध होता है कि उक्त दर्शक के पास वैद्य टिकट है एवं प्राणि उद्यान परिसर में कोई भी टिकट हेतु जांच नही करेगा। रिस्ट बैंड पर सिरियल नम्बर के साथ-साथ प्राणि उद्यान का लोगो भी होता है एवं प्रतिदिन रिस्ट बैंड का कलर भी अलग-अलग होता है ताकि रिस्ट बैंड की अगले दिन पुनरावृत्ति न हो सके। किसी भी दर्शक को टिकट के साथ यदि रिस्ट बैंड प्राप्त नहीं होता है अथवा प्राणि उद्यान के किसी भी कर्मचारी / गेट कीपर द्वारा रिस्ट बैंड मांगा जाता है तो उसकी सूचना श्री दिनेश बडोला, क्षेत्रीय वन अधिकारी, प्राणि उद्यान, लखनऊ के मोबाइल नम्बर- 9453437344, 8005493611 एवं श्री अनूप चतुवेर्दी, आशुलिपिक, निदेशक, प्राणि उद्यान, लखनऊ के मोबाइल नम्बर-8005493627 पर तत्काल पर सूचित करें एवं इसके साथ-साथ प्राणि उद्यान के दोनों प्रवेश द्वारों पर शिकायत रजिस्टर भी उपलब्ध है जिस पर दर्शक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...