back to top

इजराइल ने हिजबुल्ला के मुख्यालय पर किया ताबड़तोड़ हमला, नेता हसन नसरल्ला को बनाया निशाना

बेरूत। इजराइली सेना ने हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्ला को निशाना बनाकर शुक्रवार को बेरूत स्थित इसके केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया, जहां एक के बाद एक भीषण विस्फोटों से कई ऊंची इमारतें ध्वस्त हो गईं। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 91 अन्य लोग घायल हो गए। लेबनान की राजधानी में इस हमले के कारण संघर्ष के पूर्ण युद्ध में बदलने की आशंकाएं प्रबल हो गई हैं।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अमेरिकी अधिकारी समेत दो अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि यह हमला हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला को निशाना बनाकर किया गया। हालांकि, इजराइली सेना ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नसरल्ला हमले वाली जगह पर मौजूद था या नहीं। इस संबंध में हिजबुल्ला ने भी टिप्पणी नहीं की। मृतकों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है क्योंकि हताहतों की तलाश के लिए छह इमारतों के मलबे में तलाश अभियान अब भी जारी है। प्रारंभिक विस्फोट के बाद इजराइल ने दक्षिणी उपनगरों के अन्य क्षेत्रों पर कई हमले किए।

इन हमलों के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका की अपनी यात्रा अचानक जल्द समाप्त करके स्वदेश लौट आए। इससे पहले उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया था। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में संकल्प लिया था कि हिजबुल्ला के खिलाफ इजराइल का अभियान जारी रहेगा। उनकी टिप्पणियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित युद्धविराम की उम्मीदों को और कम कर दिया। विस्फोटों की खबर तब आई जब नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सैन्य सहायक ने उनके कान में फुसफुसाकर कुछ कहा जिसके बाद नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन तुरंत समाप्त कर दिया।

इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सेना ने आवासीय इमारतों के नीचे स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय को निशाना बनाया। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, बेरूत में दाहिया उपनगर के घनी आबादी वाले और मुख्यत: शिया बहुल जिले हरेत हरीक में रात में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में छह इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। खबर में कहा गया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे बेरूत से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित इमारतें भी हिल गईं। इजराइल ने यह नहीं बताया कि हमलों में किस प्रकार के और कितने बम इस्तेमाल किए गए लेकिन विस्फोट के कारण शहर के एक ब्लॉक से भी बड़ा क्षेत्र नष्ट हो गया।

इजराइली वायुसेना ने तीन इमारतों को खाली करने की चेतावनी दिए जाने के तुरंत बाद शनिवार की सुबह दक्षिणी उपनगरों में फिर से हमले किए। इसने कहा कि हिजबुल्ला इन इमारतों का इस्तेमाल पोत-रोधी मिसाइलों सहित हथियार छिपाने के लिए कर रहा था। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसे इन हमलों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में इस सप्ताह नाटकीय रूप से तेजी आई है। इजराइल ने कहा है कि वह अपने क्षेत्र में 11 महीने से अधिक समय से जारी हिजबुल्ला की गोलाबारी को रोकने के लिए कटिबद्ध है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह लेबनान में हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 720 से अधिक हो गई जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि इस संघर्ष के कारण 2,11,000 लोग विस्थापित हो गए हैं, जिनमें से 85,000 लोग सरकारी विद्यालयों और अन्य आश्रय स्थलों में रह रहे हैं। हवाई हमलों के कारण 20 प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों को बंद करना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...