back to top

मध्य बेरूत में इजराइल ने दागे कई मिसाइल, 20 लोगों की मौत

बेरूत. इजराइल ने बेरूत के मध्य क्षेत्र में शनिवार को कई मिसाइल हमले किए जिनमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में 66 लोग घायल हुए हैं। इजराइल ने लेबनान की राजधानी को एक सप्ताह से भी कम समय में चौथी बार निशाना बनाया है।

लेबनान पर यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब इस सप्ताह अमेरिका के दूत अमोस होचस्टीन ने इजराइल और चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला के बीच संघर्ष-विराम समझौता कराने के लिए क्षेत्र की यात्रा की थी। मंत्रालय के मुताबिक, इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में अब तक 3,500 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि 15,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं और लगभग 12 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। वहीं, लेबनान से लड़ाई में इजराइल के 90 सैनिक और कम से कम 50 नागरिक मारे गए हैं।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, बेरूत पर स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे हमला किया गया, जिसमें आठ मंजिला एक इमारत ध्वस्त हो गई। हिजबुल्ला नेता अमीन शिरी ने कहा कि हमले के दौरान संगठन का कोई भी सदस्य इमारत के अंदर नहीं था। उन्होंने बताया कि हमले से आसपास की कुछ इमारतों की खिड़कियों के शीशे चटक गए और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। इजराइल की सेना ने हताहतों की संख्या पर कोई टिप्पणी नहीं की।

लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार को दक्षिणी लेबनान के बंदरगाह शहर टायर में ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अन्य हवाई हमलों में पूर्वी शहर श्मस्टर में चार बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई और दक्षिणी क्षेत्र के रौमिन गांव में पांच लोग तथा उत्तरपूर्वी गांव बुदई में पांच लोग मारे गए।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...