back to top

चाबहार पोर्ट का काम तेजी से पूरा करने पर ईरान सहमत

तेहरान। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की और उन्हें संयुक्त आयोग की बैठक के नतीजों तथा द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति से अवगत कराया।

जयशंकर दो दिवसीय यात्रा पर ईरान में हैं। उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष जावद जरीफ के साथ रविवार को 19 वें संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान दोनों देश रणनीतिक चाबहार परियोजना पर कार्य में तेजी लाने को भी सहमत हुए। जयशंकर ने ट्वीट किया, मेरी इतनी शालीनतापूर्वक अगवानी करने के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति डॉ हसन रूहानी।

उन्हें संयुक्त आयोग के नतीजों से और हमारे द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति से अवगत कराया। गौरतलब है कि चाबहार बंदरगाह को भारत, ईरान और अफगानिस्तान संयुक्त रूप से विकसित कर रहा है। इसे मध्य एशियाई देशों के साथ व्यापार के लिए स्वर्णिम अवसरों का द्वार माना जा रहा है। जयशंकर ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से भी मुलाकात की और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं द्विपक्षीय संबंधों के कई मुद्दों पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...