back to top

नाइट क्लब में आईपीएस अधिकारी को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, सस्पेंड 

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोवा में तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी को पिछले हफ्ते राज्य के नाइट क्लब में एक महिला से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आने के बाद निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित क्षेत्र (एजीएमयूटी) कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी ए कोआन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है।

गृह मंत्रालय आईपीएस अधिकारियों के लिए कैडर नियंत्रण प्राधिकरण है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय को गोवा सरकार से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यह आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि अधिकारी को राज्य पुलिस मुख्यालय से संलग्न किया जाएगा और वह निलंबन आदेश लागू होने तक सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारी को पहले गोवा सरकार ने उनके प्रभार से मुक्त कर दिया था और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट करने के लिए कहा था। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्वाई का आश्वासन दिया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई ने भी इस मामले को राज्य विधानसभा में उठाया था।

यह खबर भी पढ़े —नाम से नहीं, कर्म से है नेहरू की पहचान, राहुल गाँधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...