back to top

IPL 2025 : आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स में कल होगा रोमांचक मुकाबला, ये खिलाड़ी पड़ सकते हैं एक दूसरे पर भारी

नयी दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में भारत के दो धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल तथा आस्ट्रेलिया के दो खतरनाक तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड आकर्षण का केंद्र होंगे। आईपीएल में चीजें तेजी से बदल सकती हैं लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दिल्ली और आरसीबी दोनों के प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीद है। फ़िरोज़ शाह कोटला में दो अंक इस संदर्भ में विजेता टीम को महत्वपूर्ण रूप से मदद करेंगे।

नौ मैचों में पांच अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली का यह क्रिकेट में घरेलू मैदान रहा है और विरोधी टीम में होने के बावजूद उन्हें यहां दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलने की संभावना है। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और इस मैच में वह आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। कोहली ने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करके अच्छा प्रदर्शन किया है। एक अन्य बल्लेबाज जिसने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की है वह राहुल हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं।

राहुल अभी भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन आईपीएल में विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छे प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय चयन समिति निश्चित तौर पर उनके नाम पर विचार करेगी। आस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज हेजÞलवुड और स्टार्क पहले ही दिखा चुके हैं कि वे अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए कितना महत्व रखते हैं। हेजलवुड टूर्नामेंट में 16 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 19वें ओवर में शानदार प्रदर्शन करके आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

उनके हमवतन स्टार्क भी प्रभाव छोड़ने में पीछे नहीं रहे हैं। संयोग से उन्होंने भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसे देखते हुए कम से कम यह तो कहा ही जा सकता है कि उनका द्वंद्व रोमांचक होगा। अगर स्पिन विभाग की बात करें तो दिल्ली के कुलदीप यादव ने पूरे आईपीएल में बीच के ओवरों में अपनी गुगली से बल्लेबाजों को परेशान किया है और विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आठ मैचों में 12 विकेट लेने के अलावा, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर ने 6.50 रन प्रति ओवर की किफायती दर से रन दिए हैं। आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होगा।

दिल्ली के रहने वाले सुयश शर्मा ने भी आरसीबी की तरफ से अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वह स्थानीय परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं जिसका फायदा वह दिल्ली के बल्लेबाजों के खिलाफ उठाना चाहेंगे। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। भले ही उन्होंने चोट के कारण प्रतियोगिता में बहुत अधिक गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने अपने ओवरों का पूरा कोटा पूरा किया जो टीम के लिए एक और सकारात्मक संकेत है। क्रुणाल पंंड्या आरसीबी के लिए इसी तरह की भूमिका निभाएंगे। नौ मैचों में 12 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर ने अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

जेक-फ्रेजर मैकगर्क को बाहर करने के बाद से दिल्ली केवल तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रहा है तथा पूरी संभावना है कि अभिषेक पोरेल और करुण नायर ही पारी की शुरुआत करेंगे।

टीम इस प्रकार हैं:

दिल्ली कैपिटल्स: करुण नायर, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, टस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंडल, विप्रज निगम, मानवंत कुमार एल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी. नटराजन. मुकेश कुमार.

आरसीबी: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

कर्नाटक में 2023-24 से अब तक 2,800 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या: कृषि मंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने राज्य विधानसभा में कहा कि 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 2,809 किसानों ने आत्महत्या...

न्यायालय जांच समिति गठित करने को चुनौती देने वाली न्यायमूर्ति वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए राजी

नयी दिल्ली।उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की उस याचिका पर सुनवाई करने पर सोमवार को सहमति जताई जिसमें...

योजनाओं के नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती, ‘जी राम जी’ विधेयक वापस लिया जाए : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर दूसरा विधेयक लाए जाने को...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...