IPL 2025 : मुंबई इंडियंस में नहीं खेलेंगे गजनफर, मुजीब उर रहमान को मिली जगह

मुंबई। IPL 2025 : पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रविवार को अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को अनुबंधित करने की घोषणा की। मुजीब अपने ही देश के स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह लेंगे जो चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर को एल 4 वर्टिब्रा में फ्रेक्चर हुआ है और वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे। अफगानिस्तान के हाल के जिंबाब्वे दौरे के दौरान गजनफर को चोट लगी थी।

मुंबई इंडियन्स ने एक बयान में कहा, मुंबई इंडियंस गजनफर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और मुजीब का हमारे परिवार में स्वागत करता है। मुजीब अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे और उन्होंने तुरंत प्रभाव डाला जिससे उन्हें 17 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण का मौका मिला।

मुजीब ने 300 से अधिक टी20 (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू) मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने लगभग 6.5 की इकोनॉमी रेट से 330 विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की बड़ी नीलामी में उभरते हुए 18 वर्षीय ऑफ स्पिनर गजनफर को 4.80 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था।

RELATED ARTICLES

Chhava Box Office : बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छावा का जलवा बरक़रार, 5वें दिन कमाए इतने करोड़

मुंबई। छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा पर बनी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन...

Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक भी बरकारार, जानिए आज का रेट

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है।...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होगा पहला मुकाबला, जानिए मैच का समय

खेल डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों का इंतज़ार अब ख़त्म हो गया है। आज से आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आगाज आज से हो गया है।...

Latest Articles