IPL 2025 : मुंबई इंडियंस में नहीं खेलेंगे गजनफर, मुजीब उर रहमान को मिली जगह

मुंबई। IPL 2025 : पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रविवार को अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को अनुबंधित करने की घोषणा की। मुजीब अपने ही देश के स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह लेंगे जो चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर को एल 4 वर्टिब्रा में फ्रेक्चर हुआ है और वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे। अफगानिस्तान के हाल के जिंबाब्वे दौरे के दौरान गजनफर को चोट लगी थी।

मुंबई इंडियन्स ने एक बयान में कहा, मुंबई इंडियंस गजनफर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और मुजीब का हमारे परिवार में स्वागत करता है। मुजीब अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे और उन्होंने तुरंत प्रभाव डाला जिससे उन्हें 17 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण का मौका मिला।

मुजीब ने 300 से अधिक टी20 (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू) मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने लगभग 6.5 की इकोनॉमी रेट से 330 विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की बड़ी नीलामी में उभरते हुए 18 वर्षीय ऑफ स्पिनर गजनफर को 4.80 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था।

RELATED ARTICLES

पत्नी का अवैध सम्बन्ध, पति का खाली प्लाट में मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले के बेहट थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक खाली भूखंड पर एक युवक शव बरामद किया गया, जिसकी कथित रूप...

मेरे बारे में धारणायें बनाई गई, टाइपकास्ट किया गया… आईपीएल शुरू होने से पहले बोले श्रेयस अय्यर

नयी दिल्ली। उन्हें तथाकथित तकनीकी कमी को लेकर बनी धारणाओं से लड़ना पड़ा, उन्हें टाइपकास्ट किया गया और विश्व कप नायक बनने के कुछ...

महाकुंभ था सबका प्रयास का साक्षात स्वरूप, निकला एकता का अमृत, लोकसभा में बोले पीएम मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए महाकुंभ को भारत के इतिहास में अहम मोड़ करार देते...

Latest Articles