back to top

SBI की इस FD में करें निवेश, मिलेगा अच्छा रिटर्न, 31 मार्च आखिरी तारीख

बिजनेस डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास ऐसी दो विशेष FD हैं जिसमें 7.75% तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। यदि आप इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो जल्दी करें। इसमें निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। SBI की इन दो विशेष FD के नाम SBI अमृत वृष्टि और SBI अमृत कलश हैं। बता दें कि विशेष FD में निवेश केवल एक विशिष्ट अवधि के लिए किया जाता है। उसके बाद ये योजनाएं समाप्त हो जाती हैं।

SBI अमृत वृष्टि: SBI अमृत वृष्टि एक विशेष FD योजना है जो 444 दिनों के लिए वैध है। इस योजना में आम लोगों को 7.25% वार्षिक ब्याज मिलता है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज मिलता है। आप इस FD योजना में 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं।

रिटर्न : अगर आप इस स्कीम में एक लाख रुपए निवेश करते हैं तो 444 दिन बाद यानी मैच्योरिटी पर यह रकम बढ़कर 109266 रुपए हो जाएगी। इसका मतलब है कि आपको ब्याज के रूप में 9266 रुपये मिलेंगे। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 109936 रुपये मिलेंगे।

SBI अमृत कलश: SBI अमृत कलश एक अन्य विशेष FD योजना है जो 400 दिनों के लिए है। इस योजना में 7.10% वार्षिक ब्याज मिलता है। इस FD योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% ब्याज मिलता है। इसमें भी आप 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं।

रिटर्न : अगर आप इस स्कीम में 1 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो 400 दिन बाद यानी मैच्योरिटी पर यह रकम बढ़कर 107781 रुपए हो जाएगी। इसका मतलब है कि आपको ब्याज के रूप में 7781 रुपये मिलेंगे। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 108329 रुपये मिलेंगे।

ऐसे करें निवेश: इस FD में निवेश करने के लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम SBI शाखा में जाना होगा। अगर आपका SBI में बैंक खाता है तो आप इसमें ऑनलाइन निवेश भी शुरू कर सकते हैं। इस FD में निवेश इंटरनेट बैंकिंग या SBI के Yono ऐप के जरिए भी शुरू किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...

सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए शिक्षा जगत में जनभागीदारी और विकसित भारत की संकल्पना को मिलेगा विस्तार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाने...

CSIR-UGC NET/JRF जून 2026 में लखनऊ विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 48 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

Life Sciences में प्रकर्ष मनोहर और Earth Sciences में सोनल शुक्ला ने AIR-2 प्राप्त कर बढ़ाया गौरव, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने...

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ, बोले-पुस्तकों से ज्ञान, संस्कार और विचारों को मिलेगा विस्तार

पुस्तकें ज्ञान, संस्कार और विचारों की सबसे सशक्त साथी : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पुस्तकें बच्चों में ज्ञान, विचार, संस्कार और कल्पना...