back to top

लोगों के हिल स्टेशनों पर उमड़ने की तस्वीरें डराने वाली , सरकार का कोविड प्रोटोकॉल अनुपालन पर जोर

नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को आगाह किया कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का अनुपालन किये बगैर हिल स्टेशनों और बाजारों में लोगों का घूमना महामारी से निपटने में अब तक मिली कामयाबी पर पानी फेर देगा। एक अधिकारी ने महामारी के अभी तक खत्म नहीं होने का जिक्र करते हुए हिल स्टेशनों पर बड़ी संख्या में लोगों के उमड़ने की तस्वीरों को डराने वाली बताया।

सरकार ने कहा कि कोविड प्रोटेकॉल का उल्लंघन करने वाले लोग संक्रमण को और अधिक बढ़ाएंगे।  सरकार ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर ज्यादातर राज्यों में मंद पड़ गई है। हालांकि, कुछ राज्य अब भी दूसरी लहर के बीच में है और जिन इलाकों में कोविड-19 की जांच में 10 प्रतिशत नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है, वहां पाबंदियां लगानी होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने महामारी की और टीकाकरण की स्थिति पर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 73 जिलों में 29 जून से पांच जुलाई तक के सप्ताह में संक्रमण की पुष्टि की दर 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि देश में कुल 91 जिलों में चार जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में प्रतिदिन 100 से अधिक नये मामले सामने आए।

अधिकारी ने कहा कि भारत में कोविड के 80 प्रतिशत मामले 14 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 90 जिलों में सामने आए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि इन इलाकों में कहीं अधिक ध्यान देने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि संक्रमण से और 553 लोगों की मौत हो गई है, हालांकि करीब 90 दिनों में यह सबसे कम संख्या है। वहीं, 34,703 नये मामले सामने आए हैं जो 111 दिनों में सबसे कम है।

नये मामलों के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,06,19,932, हो गई, जबकि मृतक संख्या 4,03,281 पहुंच गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 4,64,357 रह गई है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...