back to top

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (सीआईके) ने यहां एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सीआईके-सीआईडी को विदेशी और स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाकर आॅनलाइन धोखाधड़ी करने में शामिल फर्जी कॉल सेंटरों के संबंध में कई तकनीकी और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा,सीआईके ने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया और कई स्थानों पर व्यवस्थित निगरानी, डिजिटल खुफिया जानकारी एकत्र करने और सत्यापन का कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप अंतत: श्रीनगर के रंगरेथ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रमुख परिचालन केंद्र की पहचान की गई। इसके बाद, बुधवार को सीआईके की एक टीम ने श्रीनगर शहर के विभिन्न हिस्सों में त्वरित और सुनियोजित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, सात संदिग्धों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में डिजिटल और संचार उपकरण जब्त किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए सामान में 13 मोबाइल फोन, नौ लैपटॉप, वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) सिस्टम, सिम कार्ड, नेटवर्किंग उपकरण और डिजिटल स्टोरेज मीडिया शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए सामान, स्पष्ट रूप से एक अत्यधिक संगठित और तकनीकी रूप से उन्नत आपराधिक गिरोह संचालित किए जाने के संकेत देते हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

रक्षा से उर्जा तक, यूपी में दीर्घकालिक संभावनाएं: कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करने की दिशा में...

समावेशी विकास और सुशासन से बदला उत्तर प्रदेश का स्वरूप : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद एक ऐतिहासिक परिवर्तन का अनुभव किया है और आज यह भारत की विकास यात्रा का...

प्रदेशभर में 9 दिवसीय भव्य आयोजन, हर जनपद में दिखेगी विकास की झलक

26 मार्च तक मेलों, प्रदर्शनी, संवाद, रोजगार और सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने...

योगी सरकार के नौ साल का डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक ने बताया सुशासन व विकास का प्रतीक

2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का भरोसा, 2047 तक यूपी विकसित प्रदेश बनेगा लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विकास और समृद्धि...