back to top

कोरोना से जंग के लिए प्रौद्योगिकी संस्थानों ने बनाए कई नए यंत्र

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में जुटे कई संस्थान और स्टार्ट-अप साफ सफाई के लिए ड्रोन, खाने व दवाओं की आपूर्ति के लिए रोबोट व दूर से मरीजों की जांच के लिए खास आलों के साथ ही नोटों व राशन सामग्री को साफ रखने के लिए यूवी टेक्नोलॉजी से युक्त बक्सों समेत कई अभिनव प्रयोग कर रहे हैं।

अस्पतालों में विशेष संक्रमण रोधी कपड़े, कम लागत वाले कोरोना वायरस जांच किट, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के लिए पृथक लघुकक्ष, परंपरागत ऑक्सीजन मास्क के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल हो सकने लायक बबल हेलमेट्स और सामाजिक दूरी का उल्लंघन होने पर अलार्म की तरह बजने वाले पेंडेंट कुछ ऐसे नए उत्पाद और विचार हैं जो देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद नजर आ रहे हैं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा कई मोबाइल एप्लीकेशन जैसे गो कोरोना गो, संपर्क-ओ-मीटर विकसित किए गए जिससे सामाजिक दूरी के कम होने, कोरोना वायरस संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने के जोखिम की गणना के साथ ही पृथकवास के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर भी अधिकारियों द्वारा नजर रखी जाती है। 20 से ज्यादा तकनीकी और वैज्ञानिक संस्थान जहां कोरोना वायरस की दवा तैयार करने के प्रयास में जुटे हैं, वहीं प्रमुख आईआईटी ने भी अपने-अपने संस्थानों में कोविड-19 विशेषता वाले शोध केंद्र पहले ही स्थापित कर दिए हैं, जहां और नवोन्मेष उत्पादों को विकसित करने के लिए प्रेरणा दी जाती है।

वायरस के खिलाफ मुहिम में आईआईटी, गुवाहाटी ने विभिन्न ड्रोन विकसित करने में बढ़त ले ली है। आईआईटी, गुवाहाटी के निदेशक टी जी सीताराम ने पीटीआई को बताया, एक समूह ने जहां बड़े क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने के लिए ड्रोन बनाया, एक अन्य समूह ने इंफ्रारेड कैमरे से युक्त ड्रोन तैयार किया है, जिससे मानवीय दखल के बिना बड़े समूह की थर्मल स्क्रीनिंग की जा सकती है और एक बार जब बंद खत्म हो जाएगा तो शुरुआती चरण में ही कोविड-19 के मामलों में संदिग्धों की पहचान हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ड्रोन में लाउडस्पीकर भी लगा है जिसका इस्तेमाल निर्देश देने के लिए भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संस्थान के एक अन्य दल ने दो रोबोट विकसित किए हैं जिन्हें अस्पतालों के पृथक वार्ड में तैनात किया जा सकता है जिससे कोविड-19 संक्रमित मरीजों को खाना, दवा और अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति के साथ ही संक्रामक वस्तुओं को उनके पास से हटाया जा सकेगा। आईआईटी रोपड़ ने बक्से के आकार का एक उपकरण विकसित किया है जिसमें पराबैंगनी कीटाणुनाशक विकिरण तकनीक लगी है। इसमें राशन और नोट समेत बाहर से लाए जाने वाले सभी सामान को डाला जा सकता है जिससे उन्हें साफ किया जा सके।

आईआईटी रोपड़ के दल के मुताबिक ट्रंक जब बाजार में आएगा तो यह 500 रुपए में उपलब्ध हो सकता है। इस बक्से के अंदर सामान को साफ होने में 30 मिनट का वक्त लगेगा जिसके बाद 10 मिनट वहीं छोडऩे के बाद इन्हें निकाला जा सकता है। आईआईटी बॉम्बे के एक स्टार्टअप ने डिजिटल आला विकसित किया है जो जो दूर से ही दिल की धड़कन को सुनकर उन्हें दर्ज कर सकता है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों के नए कोरोना वायरस के मरीजों के संपर्क में आने का जोखिम कम हो जाएगा।

आईआईटी रुड़की और कानपुर ने कम लागत वाले सचल वेंटिलेटर बनाए हैं। पंजाब की लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग के एक छात्र ने कवच नाम का एक उपकरण बनाया है जो सामाजिक दूरी के एक मीटर के दायरे का उल्लंघन होते ही चमकने लगेगा और उसमें कंपन होगा। पेंडेंट की तरह पहने जा सकने वाले इस उपकरण में हर 30 मिनट बाद हाथ धोने के लिए अलार्म भी बजेगा। इसमें तापमान मापने का यंत्र भी लगा है और जैसे ही उपयोगकर्ता के शरीर का तापमान तय सीमा से ज्यादा होगा उसके पास इससे एक एसएमएस पहुंच जाएगा।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...