back to top

भूगोल के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से कराया अवगत

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के तत्वावधान में विभाग के विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए एक कार्यशाला का आयोजन शनिवार को हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भूगोल के अंतर्गत रोजगार के अवसरों से अवगत करना था।

प्रमुख वक्ता के तौर पर एनाग्राम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. सौरभ चौहान ने विद्यार्थियों को भूगोल के क्षेत्र में हो रहे विस्तार और उसमें रोजगार के बढ़ते हुए अवसरों के बारे में अवगत कराया। इस सत्र में कार्य कर ही संस्थाओं, उनकी कार्य प्रणाली, विभिन्न रोजगार पोर्टल, चयन प्रक्रिया और सामाजिक क्षेत्र के लिए आवश्यक कौशलों को चिन्हित किया गया। साथ ही विपिन श्रीवास्तव ने जीअग्रैफिकल इनफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) के क्षेत्र में बढ़ रही रोजगार की संभावनाओं पर छात्रों को संबोधित किया।

भूगोल विभाग के सहायक प्रवक्ता डॉ. ऋतु जैन ने बताया कि स्नातक के बाद कार्टोग्राफी, सेटेलाइट टेक्नोलॉजी, जनसंख्या परिषद्, मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, एजुकेशन, सिविल सर्विसेज आदि क्षेत्रों में जॉब पा सकते हैं। एनाग्राम फाउंडेशन सस्टैनबल डेवलपमेंट गोल्स पर कार्यरत है और वर्तमान में फाउंडेशन विद्यार्थियों के लिए भविष्य के रोजगार अवसरों पर मार्गदर्शन के लिए विभिन्न अकादमिक संस्थानों के साथ एक व्याख्यान माला चला रही है। कार्यशाला में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पीके सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया। मंच का संचालन कार्यशाला की संयोजक डॉ. ऋतु जैन ने किया। कार्यशाला में डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अमित गुप्ता एवं अचिंत्य राज भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के दो सप्ताह बाद सोमवार को बिहार...

गोमती तट पर चला स्वच्छता अभियान, 20 कुंतल कचरा निकाला

लखनऊ। राम नवमी के बाद गोमती नदी के घाटों पर पूजा सामग्री एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन से उत्पन्न कचरे को हटाने के...

गन्ना विभाग और यूपीएसआरएलएम के बीच हुआ एमओयू

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि आधारित गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...