back to top

छात्राओं को व्यक्तित्व विकास पर दी जानकारी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय की आईक्यूएसी की संस्तुति पर विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन सोमवार को रसायन विज्ञान विभाग एवं केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. राजीव मिश्र केजीएमयू लखनऊ ट्रामा सेंटर ने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट पर व्याख्यान दिया। डा. मिश्र ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। इसी अनुक्रम में प्रेरणा ने जल संरक्षण की आवश्यकता एवं विधियों के विषय में छात्राओं से चर्चा की और उन्हें जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विश्व खाद्य दिवस की थीम वाटर द एसेंशियल इंग्रेडिएंट फॉर ए हेल्थी लाइफ पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाए और प्रस्तुतिकरण दिया।

प्रतियोगिता में मृदुलता गुप्ता, अप्सा वर्मा प्रिंसिजीत, निधि सक्सेना इत्यादि छात्राओं को पुरस्कार प्राप्त किए। शिविर के द्वितीय सत्र में ऋतुमति अभियान के अंतर्गत डॉ अर्चना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर शिया पीजी कॉलेज, कॉलेज महानगर उपाध्यक्ष एबीवीपी ने माहवारी के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान किस प्रकार देना चाहिए उसके बारे में बताया। प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं को जला संरक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं ऋतुमती अभियान के बारे में छात्राओं को बताया और मासिक धर्म के दौरान सावधानियों, स्वास्थ्यवर्द्धक पोषण के विषय में जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रतिमा घोष एवं डा.नेहा अग्रवाल ने किया।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...